छत्तीसगढ़

स्वामी विवेकानन्द और आत्मानन्द विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों से प्रतिनियुक्ति हेतु 22 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

स्वामी विवेकानन्द और आत्मानन्द विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों से प्रतिनियुक्ति हेतु 22 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

जगदलपुर- बस्तर जिले में संचालित स्वामी विवेकानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर एवं स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल, करपावण्ड, बस्तर, लोहण्डीगुड़ा, दरभा और किलेपाल में 39 शैक्षणिक विषयवार रिक्त पदों पर छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय विद्यालयों में समकक्ष पदों पर कार्यरत अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन की दक्षता रखने वाले शासकीय सेवकों से प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने हेतु आवेदन को जमा करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2022 को शाम 5.30 बजे तक है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति सहित कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर जिला बस्तर में अंतिम तिथि व समय के पूर्व तक स्पीड पोस्ट एवं रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से व स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button