भिलाई अग्निकांड हादसे के बाद मदद के लिए दुर्ग ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने बढ़ाये हाथ

दुर्ग। भिलाई की बस्ती में आग लगने के बाद जो हालात सामने आए हैं, उसने हर किसी को झकझोर दिया है। आग ऐसी लगी कि एक पूरी बस्ती ही खाक हो गई। ऐसे समय में शहर के समाज के लोग ने मानवता दिखाई। मदद के लिए कई हाथ बढ़े। इस क्रम में आज सरयुपारीण महिला ब्राह्मण समाज दुर्ग के द्वारा पावर हाउस में हुए त्रासदी के शिकार परिवारो के लिए कपड़े, नगद राशि व घरेलू सामान उपलब्ध कराया गया।
समाज सेवी शर्मा ने समाज की महिलाओं के साथ दुर्ग नगर निगम में जाकर नोडल अधिकारी व सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को समान सौंपा। इस अवसर पर समाज सेवी नविता शर्मा, भारती दुबे, अनिता पांडे, संगीता शर्मा, सरिता मिश्रा, संगीता मिश्रा, अन्नपूर्णा तिवारी, मिली शर्मा, मनीषा तिवारी, शवाति शुक्ल, अनिता दीवान, भारती दीवान, जागृति शर्मा, ज्योति उपाध्याय,योगिता शर्मा, सुशीला तिवारी, प्रीति तिवारी आदि ने सहयोग किया।