भाजपा के किसान मौर्चा अहिवारा मंडल ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

राकेश जसपाल की रिपोर्ट ,
अहिवारा :- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अहिवारा मंडल के द्वारा आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया, जिसमें झूठे एवं खोखले वादे कर राजीव गांधी नया योजना के अंतर्गत धान खरीदी की चौथी किस्त में भुगतान 30 % से 40% परसेंट की कटौती की गई, जो कि किसानों के साथ अन्याय है, इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी अहिवारा मंडल मे अटल चौक अहिवारा में पुतला दहन किया गया जिसमें मुख्य रुप से दुर्ग जिला महामंत्री एवं पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष लिमन साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर शर्मा, जिला मंत्री किसान मोर्चा निर्मेस मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रभान पाटिल, मंडल मंत्री राजा शर्मा, अनुज साहू मंडल उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा महामंत्री नागेश साहू ,राहुल चंदेल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, अरुण शर्मा, शिव कुमार वर्मा, शुभम ताम्रकार, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे !