छत्तीसगढ़

अनुष्का को मिला नया जीवन,* *संजीवनी सहायता कोष से मिली 3 लाख की मदद* *संभागायुक्त डॉ. अलंग से मिलकर मदद के लिए जताया आभारअनुष्का को मिला नया जीवन,* *संजीवनी सहायता कोष से मिली 3 लाख की मदद* *संभागायुक्त डॉ. अलंग से मिलकर मदद के लिए जताया आभार Anushka got a new life,* * 3 lakh help received from Sanjeevani Sahayata Fund * * Expressed gratitude for the help by meeting the Divisional Commissioner Dr. Alang

*अनुष्का को मिला नया जीवन,*
*संजीवनी सहायता कोष से मिली 3 लाख की मदद*
*संभागायुक्त डॉ. अलंग से मिलकर मदद के लिए जताया आभार*

बिलासपुर 05 अप्रैल 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर संजीवनी सहायता कोष योजना से जिले के अनुष्का को नया जीवन मिला है। अनुष्का के माता-पिता बेटी के साथ संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे तथा खुशी व्यक्त करते हुए आयुक्त डॉ. संजय अलंग से मिलकर आभार व्यक्त किया।
बिलासपुर के सिरगिट्टी की रहने वाली अनुष्का कक्षा आठवीें में पढती है। अनुष्का को किडनी से जुड़ी जटिल बीमारी थी, डॉक्टर ने किडनी ट्रान्सप्लांट करने की सलाह दी। पिता एक निजी कंपनी में छोटी सी नौकरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहे है। ऐसी परिस्थिति में बिटिया के इलाज का खर्च उठा पाना मुश्किल हो रहा था।
पिता अजय ने बिटिया के इलाज के लिए प्रशासन से मदद मांगा। तत्कालीन कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने अजय को संबल देते हुए तत्काल मदद का अश्वासन दिया। डॉ अलंग की पहल पर मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन के मार्गदर्शन में बेटी अनुष्का को किडनी ट्रान्सप्लांट के लिए संजीवनी सहायता कोष से 3 लाख की सहायता राशि उपलब्ध करायी गई। 24 अगस्त 2021 को अनुष्का का तमिलनाडु के सी.एम.सी. वैल्लूर में किडनी का सफल प्रत्यारोपण हुआ, अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।
पिता अजय ने कहा कि विषम पर्रििस्थति में प्रशासन से सहयोग मिलने से न केवल हौसला बढ़ा है बल्कि भविष्य के लिए उम्मीद भी जगी है। डॉ. अलंग ने बेटी अनुष्का को आर्शीवाद देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने तथा खूब आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

Related Articles

Back to top button