देश दुनिया

COVID-19: 24 घंटे में कोरोना के 19148 केस, 434 मरीजों की मौत, अब देश में 6.04 लाख संक्रमित | nation – News in Hindi

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस  (Coronavirus India) के मामलों की संख्या गुरुवार को 6 लाख पार कर गई. देश में अब कोरोना के मामले बढ़कर 6 लाख 4 हजार 641 हो गए हैं. 24 घंटे में कोरोना के 19 हजार 148 नए केस आए और 434 मरीजों की जान गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में अब कोरोना के 2 लाख 26 हजार 947 एक्टिव केस हैं. कोरोना से अब तक 17834 मरीजों की जान जा चुकी है. वहीं, 3 लाख 59 हजार 859 मरीज रिकवर होकर घर लौट चुके हैं.
भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,778,152), ब्राजील (1,453,369), रूस (654,405) में हैं. लेकिन भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं.

अब तक हुई कितनी टेस्टिंग?इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल (ICMR) ने जानकारी दी कि 1 जुलाई तक कुल 90,56,173 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसमें से 2,29,588 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं. भारत का पॉजिटिविटी रेट अभी 8.4 फीसदी है.

गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अंडमान और निकोबार में 100, आंध्र प्रदेश 15252, अरुणाचल प्रदेश 195, असम 8582, बिहार 10,249, चंडीगढ़ 446, छत्तीसगढ़ 2940, दादर नगर हवेली 215, दिल्ली 89802, गोवा 1387, गुजरात 33232, हरियाणा 14,941, हिमाचल 979, जम्मू-कश्मीर 7695, झारखंड 2521, कर्नाटक 16514, केरल 4593, लद्दाख 990, मध्य प्रदेश 13,861, महाराष्ट्र 1,80298, मणिपुर में 1260, मेघालय 52, मिजोरम 160, नागालैंड 459, ओडिशा 7316, पुड्डचेरी 714, पंजाब 5668, राजस्थान 18312, सिक्किम 101, तमिलनाडु 94049, तेलंगाना 17357, त्रिपुरा 1396, उत्तराखंड 2947, उत्तर प्रदेश 24056 और पश्चिम बंगाल में 19170 मामले पाए जा चुके हैं.

24 घंटे में 434 लोगों की मौत
वहीं अंडमान और निकोबार में 50, आंध्र प्रदेश 6988, अरुणाचल प्रदेश 66, असम 5851, बिहार 7946, चंडीगढ़ 367, छत्तीसगढ़ 2303, दादर नगर हवेली 86, दिल्ली 59992, गोवा 670, गुजरात 24030, हरियाणा 10499, हिमाचल 614, जम्मू-कश्मीर 4856, झारखंड 1931, कर्नाटक 8063, केरल 2439, लद्दाख 694, मध्य प्रदेश 10655, महाराष्ट्र 93154, मणिपुर में 579, मेघालय 42, मिजोरम 123, नागालैंड 168, ओडिशा 5353, पुड्डचेरी 272, पंजाब 3867, राजस्थान 14547, सिक्किम 53, तमिलनाडु 52926, तेलंगाना 8082, त्रिपुरा 1093, उत्तराखंड 2317, उत्तर प्रदेश 16629 और पश्चिम बंगाल में 12528 लोग ठीक हो चुके हैं.

इसके साथ ही अब आंध्र प्रदेश में 193, अरुणाचल प्रदेश 1, असम 12, बिहार 70, चंडीगढ़ 6, छत्तीसगढ़ 14, , दिल्ली 2803, गोवा 4, गुजरात 1867, हरियाणा 240, हिमाचल 10, जम्मू-कश्मीर 105, झारखंड 15, कर्नाटक 253, केरल 24, लद्दाख 1, मध्य प्रदेश 581, महाराष्ट्र 8053,  मेघालय 1, ओडिशा 25, पुड्डचेरी 12, पंजाब 149, राजस्थान 421, तमिलनाडु1264 तेलंगाना 267, त्रिपुरा 1, उत्तराखंड 41, उत्तर प्रदेश 718  और पश्चिम बंगाल में 683 लोगों की मौत हो चुकी है.



Source link

Related Articles

Back to top button