छत्तीसगढ़

रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने विकास के लिए 110 करोड 51 लाख का पहला बजट किया पेश सर्वसम्मति से बजट हुआ पारित, नही लगाया गयो कोई नया टेक्स

भिलाई। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज के मंशा के अनुरूप भिलाई से अलग होकर बने रिसाली नगर का आज पहला बजट यहां की पहली मेयर शशि सिन्हा ने मैत्रीकुंज पश्चित गांधी नगर में स्थित मंगल भवन में पेश किया। वर्ष 2022-23 में रिसाली निगम क्षेत्र के विकास के लिए पहला बजट ही 110 करोड 51 लाख का है। रिसाली महापौर ठीक 11 बजकर 40 मिनट में गोबर से बने ब्रीफकेस में बजट दस्तावेज को लेकर मैत्रीकुंज स्थित सदन पहुंची। ठीक 12 बजे महापौर ने 110.51 करोड़ का बजट सदन में प्रस्तुत की। रिसाली नगर पालिक निगम के पहला बजट शांति पूर्ण महौल में पारित किया। आदर्श निगम बनाने के लिए प्रस्तुत बजट को कांग्रेस पार्षदो ने ध्वनिमत से पारित किया। इसके बाद सभापति केशव बंछोर ने अपने आंसदी से बजट संकल्प पारित किए जाने की घोषणा करते चर्चा के लिए पार्षदों को आमंत्रित किया।

जिसमें खिलेन्द्र चन्द्राकर और चन्द्रभान ठाकुर ने बजट पुस्तिका को पहले देने की बात कही ताकि इसका अध्ययन कर इस पर चर्चा किया जा सके। वहीं भाजपा के पार्षदो खिलेन्द्र चन्द्राकर सहित कुछ महिला पार्षदों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के विषय में जैसे बोलना शुरू किया सभापति ने कहा केवल बजट पर ही चर्चा करें और अपना सुझाव दे उसके बजट को सर्वसम्मति से पारित होने की घोषणा कर राष्ट्रगान के साथ सामान्य सभा के समाप्ति की घोषणा की।
इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री व लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल के प्रतिनिधि के रूप में दीपक चंद्राकर सदन में उपस्थित थे। सभापति श्री बंछोर ने सदन की कार्यवाही सुबह 11:45 बजे शुरू करते राज गीत का वाचन कराया।

इसके बाद महापौर के दिवंगत ससुर मनबोधी राम सिन्हा को श्रद्धांजली दिलाते 2 मिनट कार्यवाही स्थगित रखते हुए पुन: शुरू कराया। सदन में एमआईसी सद्स्य चंद्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, विलास राव बोरकर, अनूप डे, सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, आयुक्त आशीष देवांगन, निगम सचिव रमाकांत साहू,हरिचरण अरोरा, जनसंपर्क अधिकारी शैलेष साहू, मुकेश देशमुख सहित समस्त पार्षदगण व रिसाली नगर पालिक निगम के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

गृहमंत्री के प्रति किया आभार
महापौर ने अपने प्रतिवेदन की शुरूआत रिसाली गठन के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के लिए आभार व्यक्त कर की। जिसे पूरे सदन ने टेबल थपथपाते हुए समर्थन किया। महापौर शशि सिन्हा ने कहा रिसाली निगम के प्रथम कार्यकाल और प्रथम बजट प्रस्तुत करने का सौभाग्य मिला है। इस बजट में नगर विकास की अनेक संभावनाओं को देखा जा सकता है। जिस तरह से इस प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री गढ़बों नवा छत्ताीसगढ़ का सूत्र वाक्य दिया है, उसी को आदर्श मानकर हमारी परिषद ने गढ़बों नवा रिसाली का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि दलीय मतभेदों से परे और इस क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में वहां की मूलभूत आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए सर्वांगीण विकास करना हमारी प्रतिबद्धता है।

हमारा प्रयास है कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। जनप्रिय सरकार की महात्वाकांक्षी याजनाओं को धरातल पर लाकर आम नागरिकों को लाभान्वित करना हम अपना महत्वपूर्ण दायित्व मानते है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर सरकार में सभी को सरल एवं सुलभ प्रशासन मिलेगा। मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वार्डवार कार्ययोजना तैयार कर मूर्तरूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदर बनाने के लिए नागरिक सहायसोग करे। न अतिक्रमण करे न करने दे।

इस वित्तीय बजट में नया कर अधोरोपित नहीं किया गया है। महापौर ने कहा कि रिसाली निगम को 3 स्टार शहर का दर्जा प्राप्त हो गया है और अब 2 कदम आगे 5 स्टार नगर का तमगा प्राप्त करने शासन प्रयास किया है। आगे बढ़ते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन में गढ़त रिसाली, बढ़त रिसाली, नवा रिसाली, हमर रिसाली के सूत्र वाक्य के साथ आदर्श निगम बनने के लिए सम्यक प्रयास करेंगी।

आय-व्यय
अनुमानित बजट – 110.51 करोड़
राजस्व आय – 42.01 करोड़
पूंजीगत आय – 68.50 करोड़
राजस्व व्यय – 41.93 करोड़
पूंजीगत व्यय – 68.43 करोड़ रखा गया है।
जिसमें मूलभूत सुविधा सड़क, नाली, पुलिया एवं निगम सम्पत्तियों का मरम्मत/संधारण- 1600 लाख, मांगलिक परिसर निर्माण- 175 लाख, अमृत मिशन योजना 2.0 (पाईप लाईन एवं उद्यान निर्माण)- 400 लाख, राज्य प्ररिवर्तत योजना (तालाबों का सांैदर्यीकरण)- 150 लाख, ट्रेचिंग ग्राउण्ड का विकास एवं अतिरिक्त टेऊचिंग ग्राउण्ड हेतु भूमि (टेऊचिंग ग्राउण्ड का विकास एवंसमतलीकरण) -100 लाख,  मिशन क्लीन सिटी अंतर्गत (सफाई उपकरण) कम्पोस्टिंग एवं डस्टबिन/ट्राय सायकल/मिनी ट्रीपर क्रय- 50 लाख, राज्य शहरी विकास अभिकरण अंतर्गत नगर पालिक निगम, रिसाली को स्वच्छ भारत मिशन (ठोस अपशिष्ठ) के

क्रियान्वनयन हेतु ई-रिक्शा क्रय -85.80 लाख
इसके अलावा  15 वे वित्त आयोग मद अंतर्गत कम्पोस्टिंग मशीन क्रय हेतु- 55 लाख, निकाय क्षेत्र रोड साइड प्लांटेशन  के लिए 70 लाख रूपये व्यय करने का प्रावधान रखा गया है।

Related Articles

Back to top button