खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सहकारी दुग्ध महासंघ देवभोग में सुरक्षा गार्ड सर्विस के टेंडर में बरतनी होगी पारदर्शिता

भिलाई / विगत 24 मार्च को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ देवभोग उरला में सुरक्षा गार्ड सर्विस का निविदा टेंडर खोला गया, जिसमें तीन सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा टेंडर जमा करना पाया गया। सूत्रों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया में तीनों सुरक्षा एजेंसियों के निविदा भाव पत्र में पाए गए सर्विस टैक्स के अनुसार सी जी सिकिक्योर्टी सर्विस का 4% , बर्फानी सिक्योरटी सर्विस 1% और काल मी सिक्योरिटी सर्विस का 1% सर्विस चार्ज भाव पत्र पाया गया। जिसमें टर्न ओवर और कार्य अनुभव एवं पसारा, लेबर लाइसेंस के आधार पर बर्फानी सिक्योरटी सर्विस का रिकार्ड अच्छा पाया गया। वहीं सी जी सिक्योरटी का भी संतोषजनक रिकार्ड पाया गया। काल मी सिक्योरिटी सर्विस जो कि वर्तमान में डेवभोग दुग्ध डेयरी उरला में सुरक्षा गार्ड की सेवा जारी रखे हुए है, उन्होंने भी वर्तमान टेंडर 1% में भरा है। लेकिन चर्चा में यह रहा कि वर्तमान में कार्यरत काल मी सिक्योरिटी सर्विस का कार्यकाल में गार्डो की ड्यूटी लापरवाही पूर्ण रहा, गार्ड का प्रमुख सुरक्षा अधिकारी कभी डियूटि ड्रेस में डियूटी नहीं करता,नाजायज हाजरी लगवाना, एवं 1800 सौ दुग्ध कैरेट एवं कुछ केन की चोरी पाया गया। जिस पर की लाखो का भूकतान डेयरी प्रशासन को करना होगा। वहीं काल मी सिक्योरिटी सर्विस के सुरक्षा अधिकारी द्वारा सुरक्षा गार्ड से परतेक माह कमिशन खोरी की भी चर्चा जोरों पर थी, जिससे सुरक्षा गार्ड 1500 कमिशन देने पर 3500 डेयरी से अवैध चोरी कर बनाने के चक्कर में दूध उत्पादक प्रदार्थों के साथ केरेट चोरी कराते है और इस तरह काल मी सिक्योरिटी सर्विस का में टेनस  ढाई वर्षों के कार्यकाल में सही नहीं रहा है,बावजूद भी काल मी सिक्योरिटी सर्विस सुरक्षा गार्ड सर्विस का टेंडर के लिए सभी दांव पेंच लगाए है, चर्चा में यह भी है कि काल मी टेंडर के लिए राजनीतिक एप्रोच भी लगाएं हुए है। अगर डेयरी प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ सरकार उक्त टेंडर पर पारदर्शिता बरते तो काल मी सिक्योरिटी सर्विस को उनके वर्तमान दुग्ध डेयरी के कार्यकाल को देखते हुए सुरक्षा गार्ड का टेंडर दिया जाना मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button