छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

संपत्ति, समेकित कर, भू-भाटक वसूली में तेजी लाएं: आयुक्त राठौर

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई-03 चरौदा, आयुक्त राठौर के द्वारा सभी 40 वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षको को हिदायत देते हुए वार्ड से वसूल किये जाने वाले सम्पति कर, समेकित कर, भू.भाटक, जल कर दुकान किराया, यूजर चार्ज कि पूर्ण वसूली करने आदेश प्रदान किया गया है। जिसके उपरांत सहायक राजस्व निरीक्षको द्वारा क्षेत्र में वसूली कार्य हेतु जन सामान्य को अवगत कराया जा रहा है।

फलस्वरूप निगम कार्यालय पहुंच कर अपने लंबित करो का भुगतान करने वाले की भीड देखी जा रही है।निगम राजस्व विभाग की टीम ने भारी औद्योगिक क्षेत्र के इन प्रतिष्ठानों के विरूद्ध शासन द्वारा तय किये गये नियमों के तहत कुर्की आदेश जारी किया है। पिलानिया स्ट्रील प्रालि भिलाई इंजीनियरिंग कारपोरेशनए  रॉयल उद्योग, व्ही एमव्ही इंजीनियरिंग प्रालि कोरफेब प्रोजेक्ट प्रालि को अंतिम चेतावनी स्वरूप नोटिस जारी कर दिया गया है।

निगम महापौर एवं आयुक्त द्वारा नागरिकों से समय पर करो का भुगतान करने की अपील की गई है। जिससे अधिभार जमा करने से आप मुक्त रहे। यह जानकारी निगम के जनसम्पर्क प्रभारी विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button