मिल्स जोन एक में नई चेतना कार्यक्रम का आयोजनश्
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मिल जोन-1 के अन्तर्गत मर्चेन्ट मिल एवं वायर राड मिल विभाग के महिला ठेका श्रमिकों के लिये नई चेतना कार्यक्रम का आयोजन मर्चेन्ट मिल एवं वायर राड मिल के सभागार में गत दिवस किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला ठेका श्रमिकों को वैधानिक अधिकारों, कल्याणकारी सुविधाओं, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं महिला उत्पीडऩ के बारे में जागरूक करना है।
विभाग प्रमुख व मुख्य महाप्रबंधक, (मर्चेन्ट मिल एवं वा.रा.मिल) अजय बेदी ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्य कर रहे हर एक महिला ठेका श्रमिकों को अपने कत्र्तव्य, जिम्मेदारी, अधिकार, स्वास्थ एवं सुरक्षा से संबंधित सही जानकारी होनी चाहिए एवं कार्यक्रम में उपस्थित महिला ठेका श्रमिकों से आग्रह किया कि वो सुरक्षा एवं अन्य विषयों पर दी जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक ग्रहण करें। यह कार्यक्रम महिला ठेका श्रमिकों के हितकारी जन-जागृति का बहुत लाभकारी माध्यम है तथा कार्मिक विभाग का यह सराहनीय प्रयास है।
कार्यक्रम में शुभ प्रशांत, वरिष्ठ प्रबंधक (एम एंड एचएस) ने महिला ठेका श्रमिकों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
महाप्रबंधक वायर रॉड मिल मति अनुपमा कुमारी ने सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हर किसी को कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनानी चाहिये। कार्यस्थल पर वैधानिक अधिकारों, कल्याणकारी सुविधाओं, सुरक्षा एवं महिला उत्पीडऩ से संबंधित उनके मौलिक अधिकारों पर भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का समन्वय एवं संयोजन राजीव कुमार, उप महाप्रबंधक (कार्मिक-मिल्स जोन-1) द्वारा किया गया। इसे सफल बनाने में मिल्स जोन-1 कार्मिक विभाग के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।