ग्राम छपरी से घोंघा तक बनेगा 80 लाख रूपए की लागत से पक्की सड़क, कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया ग्राम चर से घोंघा तक 80 लाख रूपए की लागत से पक्की, प्रबंधक श्री अकबर ने कार्य का कार्य का निष्पादन किया
ग्राम छपरी से घोंघा तक बनेगा 80 लाख रूपए की लागत से पक्की सड़क, कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया
कवर्धा, 13 मार्च 2022। प्रदेश के वन, आवास एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों राज्य सरकार ने ग्राम घोंघा से छपरी पहुंच मार्ग 4.50 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण कार्य के लिए 80 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। श्री अकबर ने इस सड़क निर्माण कार्य के लिए विधिव भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। श्री अकबर ने ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में यहां के लोगों और प्रदेश के समुचित विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ग्राम घोंघा से छपरी पहुंचमार्ग के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजनों ने मांग की थी। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते जनभावनाओं को पूरा करने के लिए लोगों की मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रहे है। उन्होने कहा कि क्षेत्र के जनउपायोगी मांगों को हम हर संभव पूरा करने का आगे भी पूरा प्रयास करते रहेंगे। आगे भी इसी तरह क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सब मिलजुलकर प्रयास करते रहेंगे। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभाती मरकाम ने कहा कि घोंघा से छपरी तक पक्की सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने से लोगों में सरकार के प्रति एक विश्वास जागा है। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाएं बढेंगी। बोडला क्षेत्र के वरिष्ठ नागरीक श्री पिताम्बर वर्मा ने कहा कि बोडला विकासखण्ड मुख्यालय कबीरधाम जिले के प्रर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण शहर है। बोडला से घोंघा मार्ग तक पक्की सड़क का निर्माण हो गया है, लेकिन घोंघा से छपरी पहुंच मार्ग का निर्माण नहीं होने से यहां के क्षेत्र के लोगों को भोरमदेव मंदिर तक जाने के लिए अधिक किलोमीटर दूर करना
पड़ता था, अब घोंघा से छपरी पहुंचमार्ग की स्वीकृति मिलने से यहां आवागमन की सुविधाएं मिलेगी और पर्यटकों को भी बेहतर सड़क मिलेगी। इस अवसर पर श्री निलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार पटेल, जनपद सदस्य श्रीमती चितरेखा गनी साहू, सरपंच श्री सुरेश कुमार मरकाम सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।