छत्तीसगढ़

खेती में नवाचार के लिए किशोर को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय कबीर अवार्ड,

खेती में नवाचार के लिए किशोर को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय कबीर अवार्ड,
हुई
👉 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी देंगे सम्मान
====================
👉 चयन समिति ने नई दिल्ली में की नाम की घोषणा
====================
नवागढ़ बेमेतरा
====================
देव यादव सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बेमेतरा/नवागढ़/अंतर्राष्ट्रीय कबीर अवार्ड सम्मान 2022 की चयन समिति ने सर्व सम्मति से छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के युवा प्रगतिशील किसान किशोर कुमार राजपूत को देश के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय कबीर अवार्ड सम्मान के लिए चयनित किए जाने की घोषणा की हैं। यह विशिष्ट अवार्ड देश स्वास्थ,शिक्षा,पर्यावरण संरक्षण संवर्धन,समाज सेवा,महिला उत्थान,खेल,कृषि के क्षेत्र में नवाचार आदि कार्यों में निश्वार्थ भाव से कार्य करने वाले संस्था अथवा व्यक्ति को प्रदान किया जाता है। उक्त अवार्ड के लिए सुपात्र लोगों के चयन हो इसलिए एक निष्पक्ष चयनकर्ताओं की सर्वाधिकार समिति गठित की गई हैं। देश के उच्च न्यायालय खंड पीठ इंदौर मध्यप्रदेश के उप शासकीय अधिवक्ता श्री राजेंद्र सिंह सूर्यवंशी संयोजक हैं।

किशोर राजपूत को यह पुरस्कार 20 मार्च 2022 को भारत के संविधान क्लब संसद मार्ग,आर बी आई बैंक के पीछे संसद मार्ग एरिया कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया नई दिल्ली में मिलेगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री कैलाश चौधरी केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार, अध्यक्षता सी आर चौधरी पूर्व वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार ,अति विशिष्ट अतिथि पद्मश्री हिम्मत राम भांबू राजस्थान, श्रीमती बेबी रानी मौर्य पूर्व राज्यपाल हिमाचल प्रदेश, शंकर लाल सुथार भामाशाह मुंबई , श्री राजेंद्र सिंह सूर्यवंशी शासकीय अधिवक्ता उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर तथा परम पूज्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री 1008 श्री रामनरेश आचार्य जी महाराज श्री गंगा घाट काशी उत्तर प्रदेश,मंच संचालन श्रीमती मोनिका अरोरा सदस्य केंद्रीय पशु कल्याण बोर्ड भारत सरकार हैं यह कार्यक्रम आयोजक संत स्वामी नाथ जी महाराज बड़ी खाटू और केंद्रीय टी बोर्ड इंडिया भारत सरकार के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

सम्मान समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 100 लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिसमें सिर्फ 4 किसानों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र,शील्ड,और स्मारिका दिया जाएगा हैं ।

किशोर कुमार राजपूत को गौ आधारित प्राकृतिक खेती,देशी बीजों के संरक्षण संवर्धन, औषधीय पौधों की खेती में नवाचार के लिए यह अवार्ड दिया जाएगा।

देव यादव सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

Related Articles

Back to top button