छत्तीसगढ़

िसलाई मशीन के लिए फॉर्म जमा करने जाना पड़ रहा 50 किमी दूर

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- जिले के वनांचल में शासन की योजना का लाभ लेने लोगों को परेशानी हो रही है। दरअसल क्षेत्र में आवेदन जमा करने की सुविधा नहीं होने के कारण यह स्थिति सामने आ रही हैं। 

बुधवार को नक्सल प्रभावित ग्राम बोल्दापानी के ग्रामीण कलेक्टोरेट पहुंचे। ग्रामीण सनत बैगा ने बताया कि गांव की कई महिलाएं श्रम विभाग के विभिन्न योजना के लिए पात्र है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद फाॅर्म को जमा करने कलेक्टोरेट पहुंचे हुए थे। 

उन्होंने बताया कि गांव के महिलाओं को सिलाई मशीन दी जानी है। इस कारण महिला हितग्राही कार्यालय पहुंच कर अपना फाॅर्म जमा किया। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में किसी भी काम के लिए बोड़ला या कवर्धा आना पड़ता है। लेकिन बोड़ला में केवल फाॅर्म भरा जाता है। फाॅर्म की कॉपी को कलेक्टोरेट में जमा किया जाना अनिवार्य है। इस कारण कलेक्टोरेट आना पड़। गांव के करीब 20 से अधिक महिलाएं पहुंची हुई थी। 

परेशानी: योजनाओं का लाभ लेने आना पड़ रहा कवर्धा

कलेक्टोरेट पहुंचे ग्राम बोल्दापानी के ग्रामीण। 

कवर्धा आने 200 रुपए खर्च करना पड़ रहा

बोल्दापानी गांव झलमला थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। इस गांव तक सवारी बस चलती है। लेकिन बारिश के दिनों में बंद रहती है। बोल्दापानी से कवर्धा की दूरी 50 किलोमीटर है। आने जाने का किराया 140 रुपए है, कवर्धा तक आने के लिए ग्रामीणों को करीब 200 रुपए तक खर्च करना पड़ता है। आर्थिक नुकसान होता है। 

नक्सल क्षेत्र हाेने के कारण शाम तक घर लौटना जरूरी

ग्रामीण कलेक्टोरेट दोपहर 12 बजे पहुंचे। कवर्धा से झलमला तक जाने के लिए दो बजे अंतिम बस है। ऐसे में ग्रामीण शाम ढलने से पहले गांव पहुंच जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आता है। इस क्षेत्र में एक-दो बार नक्सलियों आने की सूचना भी मिल चुकी है। यहां पुलिस ने अपना कैंप व झलमला को थाना भी बनाया है। 

विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे हॉकी के खिलाड़ी। 

हॉकी के खिलाड़ियों के पास खेल सामग्री नहीं

इधर कलेक्टोरेट पहुंच कर शहर के हॉकी खिलाड़ियों ने कलेक्टर के पास आवेदन दिया है। हाॅकी कोच अविनाश चौहान ने बताया कि शहर के करपात्री ग्राउंड में करीब 100 खिलाड़ी प्रतिदिन हॉकी की प्रैक्टिस करने आते हैं। लेकिन ज्यादातर खिलाड़ियों के पास खेल सामग्री नहीं है। इस कारण वे खेल में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। 

खिलाड़ी खुद से चंदा कर खरीद रहे हैं खेल किट

हॉकी खेल की प्रैक्टिस प्रतिदिन शहर के करपात्री ग्राउंड में सुबह 6 से 8 व शाम 5 से 7 बजे तक दिया जाता है। इन खिलाड़ियों को कोच अविनाश चौहान नि:शुल्क तैयारी करा रहे हैं। लेकिन संसाधन की कमी होने के कारण खिलाड़ी आपस में चंदा कर खेल सामग्री खरीदते हैं। इससे आर्थिक परेशानी होती है। गौर करने की बात है कि इस ग्राउंड में हर साल जिला व जोन स्तरीय प्रतियोगिता भी होती है। लेकिन संसाधन दिए जाने न तो शिक्षा विभाग ध्यान दे रहा और न ही खेल विभाग। खिलाड़ियों ने कलेक्टर से जल्द ही समस्या का समाधान करने की मांग की है। 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button