Uncategorized

पंडरिया। नगर पंचायत पंडरिया में मनाया गया “विश्व महिला दिवस”, नगर पंचायत में कार्यरत महिलाओं का किया गया सम्मान।

कवर्धा, पंडरिया। आनंद सिंह ने अपने उद्बोधन पर कहा कि ये दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है, ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है, इसके अलावा इस दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरुकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें, वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष राजीन सुजीत गायकवाड जी ने सभी को बधाई देते कहा कि आज का दिन ही नहीं बल्कि हर दिन महिलाओं का होता है क्योंकि महिला के बिना घर चलना नामुमकिन है महिला हर क्षेत्र में देश का नाम पूरी दुनिया मे रौशन कर रही हैं साथ ही CMO चंद्राकर जी, सभापति शंकर राव जी ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनसेवक आनंद सिंह जी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजीन सुजीत गायकवाड जी, अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव गायकवाड जी, CMO लाल जी चंद्राकर, पार्षद गण – पद्मिनी संजू तिवारी जी, ममता नीलू शर्मा जी, शंकर राव जी, श्यामू धूलिया जी, चंदन मानिकपुरी जी, राजकुमार अनंत जी, नीलू शर्मा जी, लाला यादव जी, मोनू तिवारी जी, नितिन जैन जी, आकाश सिंह जी एवं नगर पंचायत में कार्यरत समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button