Uncategorized

सिक्ख गुरूओं पर आधारित पुस्तक का विमोचन

भिलाई। छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत भिलाई दुर्ग के तत्वावधान में गुरुद्वारा श्री गुरु सिन्घ सभा सेक्टर -6 भिलाई मे दलबीर सिन्घ चहल  ने दस सिक्ख गुरुओ की लिखी जीवनी एवं गुरुओ की रिश्तेदारी का उल्लेख अपनी पुस्तक मे किया है। सिक्ख पंचायत भिलाई दुर्ग और सभी गुरुद्वारो के प्रबंधकों की उपस्थिति मे पुस्तक का विमोचन किया गया। उक्त पुस्तक के बारे मे छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत भिलाई दुर्ग के महासचिव गुरुनाम सिन्घ कुका ने बताया कि पुस्तक के लेखक दलबीर सिन्घ ने सदा गुरबाणी और गुरमत प्रचार पर गहराई से कार्य किये है। गुरबाणी द्वारा सिक्ख समाज को एकअच्छा संदेश देने का प्रयास किया है। वर्तमान में ऐसे दार्शनिक व्यक्तित्व की जरुरत खालसा पंथ को है जो समाज को एक सुत्र मे बंाधता है। छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत ने पुस्तक के लेखक दलबीर सिन्घ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि निकट भविष्य में भी वे अपनी लेखनी के माध्यम से सिक्ख समाज को नई दिशा प्रदान करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button