छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
परी क्षेत्रीय साहू समाज पटरीपार दुर्ग का त्रीवार्षिक आम चुनाव सम्पन्न

दुर्ग। रविवार को परी क्षेत्रीय साहू समाज पटरीपार दुर्ग का त्रीवार्षिक आम चुनाव तहसील साहू संघ दुर्ग शहर के नेतृत्व में कर्मा भवन जयंती नगर में संपन्न हुआ जिसमें मन्नूलाल साहू को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मदन साहू, महिला उपाध्यक्ष मती कांतिबाई साहू निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर दुर्ग तहसील साहू संघ के अध्यक्ष रामखिलावन साहू, मुख्य चुनाव अधिकारी विजय चौधरी ,सहायक चुनाव अधिकारी पोषण साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद साहू , परिक्षेत्रीय साहू समाज अध्यक्ष गौकरण हिरवानी,पूर्व अध्यक्ष दिलीप साहू,अश्वनी साहू,अशोक साहू एवं पटरीपार दुर्ग के सभी इकाई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य गण उपस्थित थे। उपस्थित इन सभी लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।