छत्तीसगढ़

अवैध डामर प्लांट के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता कल से करेंगे धरना प्रदर्शन Social workers will protest against illegal asphalt plant from tomorrow

*अवैध डामर प्लांट के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता कल से करेंगे धरना प्रदर्शन*
महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लाक अंतर्गत सांकरा जोंक बिजेपुर में चल रहे डामर प्लांट के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता भूषण साहू अपने साथियों के साथ अनुविभागीय अधिकारी परिसर के बाहर कल से देंगे धरना। आवेदक भूषण साहू ने डामर प्लांट को अवैध बताते हुवे कहा है की सारे नियमों को ताक में रख कर इस प्लांट का संचालन किया जा रहा है जिस प्लांट पर पूर्व में विभाग द्वारा रोक लगाई गई थी।

 

जिस जमीन पर प्लांट का संचालन किया जा रहा है वो जमीन कोटवारी सेवा भूमि है व बिना डेवर्षन के ही इस व्यवसायिक प्लांट का संचालन किया जा रहा है।पंचायत द्वारा दी गई सहमति की तिथि भी समाप्त होने के बाद भी धड़ल्ले से हो रहे अवैध संचालन के खिलाफ करेंगे धरना प्रदर्शन। वही इस विषय में अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति ऋतू हेमनानी ने मामले को प्रक्रियाधीन बताते हुवे पूर्व में लगे रोक को जनहित को ध्यान में रखते हुवे हटाने की बात कह कहते हुवे आवेदन पर जल्द जांच कर कार्यवाही की बात कही।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button