Uncategorized

श्री हरि की कृपा से आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, पूरी होगी हर मनोकामना, बैंक बैलेंस में होगी बढ़ोतरी

05 December 2024 Horoscope

05 December 2024 Horoscope: दू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। इन सभी का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। साल के आखिरी महीने की शुरुआत हो गई है तो वहीं आज 05 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार को चंद्रमा मकर राशि पर संचार करेंगे, जहां पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान हैं, जिससे कलानिधि योग बन रहा है। साथ ही आज रवि योग, वृद्धि योग और उत्तराषाढ़ नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा, आइए जानते हैं..

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहने वाला है। निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े छात्रों की आज नई नई चीजें जानने का मौका मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी और लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नया बिजनस स्टार्ट करने का आज का दिन अच्छा रहेगा। भूमि, संपत्ति या वाहन खरीदने की आज आपकी इच्छा पूरी होगी और आपके बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी होगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन शुभ रहेगा। बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी होगी। व्यापार में अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है, जिससे आपके धन में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग बनेंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button