छत्तीसगढ़

रोहराखुर्द में छह लोग जुआ खेलते पकड़े गए

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ मुगेली- रोहराखुर्द के स्कूल के पास जुआ खेलने की सूचना मुखबिर से मिलते ही थाना प्रभारी आशीष आरोरा ने दल बल सहित जुआ खेलते छह अरोपितों को धर दबोचा आरोपित के पास से 52 पत्ती के साथ 1450 रुपये नगद और तीन मोबाइल फोन जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर शासकीय प्राथमिक शाला रोहराखुर्द के पास जुआ खेलते हुए पुलिस ने शरणजीत पिता बलदेव बघेल (35), फत्ते बंजारा पिता खेलावन (44), होसंगा पिता कालीचरण (35), जवाहर राजपूत पिता लखन राजपूत (34), अश्वनी पिता अवध राम (37), अमन कुमार पिता अवधराम (40) सभी रोहराखुर्द निवासी है। उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button