छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुरवासियों की दी प्लेनेटेरियम की सौगात’’Chief Minister Shri Bhupesh Baghel gave the gift of Planetarium to the residents of Bilaspur.

‘‘मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुरवासियों की दी प्लेनेटेरियम की सौगात’’
’छह करोड़ सतहत्तर लाख से निर्मित प्लेनेटेरियम में मिलेगी खगोलीय जानकारी और मनोरंजन की सुविधा’

बिलासपुर 25 फरवरी 2022

बिलासपुर शहर के इतिहास में अब विकास का एक नया आयाम जुड़ चुका है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर शहर में छह करोड़ सतहत्तर लाख की लागत से अत्याधुनिक प्लेनेटेरियम की सौगात दी।
प्लेनेटेरियम के लोकार्पण समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्मित इस प्लेनेटेरियम का नामकरण ज्ञान एवं अनुसंधान के प्रतीक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किया गया है।
यह शहर का पहला तथा प्रदेश का दूसरा प्लेनेटेरियम है।
साढ़े तीन एकड़ में फैले इस प्लेनेटेरियम में तारों की उत्पत्ति से लेकर तारों के सम्पूर्ण जीवन की जानकारी मिलेगी।
तारों की उत्पत्ति एवं उनके जीवन की कहानी हमेशा से लोगों को आकर्षित करती रही है।
रात को खुले आसमान के नीचे तारों को देखना एक अनूठा अहसास कराता है।
थ्री.डी. तकनीकी से सुसज्जित इस तारामंडल में ब्रहााण्ड के उत्पत्ति की रहस्मयी जानकारी मिलेगी। इस तारामंडल में थ्री.डी. दृश्यों के माध्यम से ब्रहााण्ड की जीवंत तस्वीर देखी जा सकती है।
प्लेनेटेरियम के ऊपरी हिस्से में बने स्क्रीन पर तारों की दुनिया को देखने के लिए आरामदेह पुशबेक चेयर की व्यवस्था भी की गई है, जिससे आसमान में होने वाली गतिविधियों का लुत्फ उठाया जा सकता है।
इस प्लेनेटेरियम को स्मार्ट आर्ट गैलरी, वेटिंग रूम, लेक्चर रूम, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं से सुसज्जित किया गया है। प्लेनेटेरियम में विज्ञान एवं खगोल से जुड़ी नई-नई जानकारियां के साथ-साथ आविष्कार संबंधी डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी।
200 की बैठक क्षमता वाले इस प्लेनेटोरियम में आगंतुकों के लिए फोर.के. सिंगल टेक्नोलॉजी का प्रोजेक्टर लगाया गया है। इसके अलावा प्लेनेटोरियम परिसर में ऑक्सीजोन का भी निर्माण किया गया है।

 

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शहरवासियों को तारामंडल की सौगात देते हुए उपस्थित बच्चों से संवाद भी किया। बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
आधुनिक तकनीक से सुसज्जित इस तारामंडल के निर्माण से शहर के विकास में एक नया आयाम जुड़ चुका है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

Related Articles

Back to top button