पांच साल की बच्ची के साथ दो नाबालिगों ने किया दुष्कर्म

मोहल्ले का लड़का बहलाकर ले गया, फिर साथी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम; अब गिरफ्तार
भिलाई। नगर के नेवई थानांतर्गत एक पांच की बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि जिस मोहल्ले में लड़की रहती है उसी मोहल्ले का एक 13 साल का लड़का उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया जहां उसका एक दस साल का दोस्त था। दोनो ने मिलकर इस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद लडकी को उसके घर छोड़ दिये। बच्ची के माता पिता की शिकायत पर नेवई पुलिस ने दोनो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 376 और पास्को एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
नेवई टीआई भारती मरकाम से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एक 5 साल की बच्ची के माता पिता ने शिकायत दर्ज कराई है की उनकी बच्ची के साथ मोहल्ले के दो लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक 13 साल का है और दूसरा 10 साल का है। पीडि़ता और आरोपी तीनों के माता पिता मेहनत मजदूरी करके पेट पालते हैं।
अकेला पाकर घर ले गए, फिर दिया वारदात को अंजाम
शिकायत में बताया गया शुक्रवार दोपहर 2 बजे सभी काम पर गए थे। बच्ची अपने घर अकेली थी। तभी 13 साल का एक लड़का आया और बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां एक 10 साल और लड़का था। दोनों ने उस बच्ची के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को उसके घर में छोड़कर दोनों चले गए। इधर,जब बच्ची के माता पिता घर आए तो बच्ची रो रही थी। फिर उसने रो रोकर ही पूरी घटना जी जानकार दी। इसके बाद मोहल्ले में जमकर झगड़ा भी हुआ और मामला थाने पहुंचा। अब पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।