छत्तीसगढ़

अब समूहों द्वारा तैयार सामग्री क्रय करेंगे कार्यालय

अब समूहों द्वारा तैयार सामग्री क्रय करेंगे कार्यालय
नारायणपुर 22 फरवरी 2022-जिले की महिला स्व सहायता समूहों द्वारा दैनिक उपयोग में आने ावली विभिन्न सामग्रियां तैयार कर स्थानीय बाजार में विक्रय भी कर रही है। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने जिले के ग्रामों में कार्यरत महिला स्व सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विभागों, निर्माण एजेंसीयांे, ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया है कि इन समूह द्वारा तैयार किये जा रहे विभिन्न उत्पाद यथा सीमेन्ट पोल फैंसिंग, जाली तार, पेवर ब्लाक, फिनाईल, हार्पिक, डिर्टजेंट, धनिया, मिर्च मसाला, फूलझाड़ू आदि का क्रय स्व सहायता समूह से किया जावे। इसी तरह फुलझाड, फिनाईल डिटजेंट का उपयोग प्रत्येक कार्यालय में साफ सफाई के लिए किया जाये। इसके अलावा जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थान छात्रावास, आश्रम माध्यान्ह भोजन योजना संचालित शालाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में समूहों द्वारा उत्पादित खाद्य मासालों का उपयोग कर समूहों का अजीविका समर्थन किया जा सकता है। जिले के समस्त कार्यालय प्रमुख स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का क्रय सुनिश्चित करें। सामग्री कय किये जाने हेतु जनपद पंचायत नारायणपुर बिहान शाखा में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button