देश दुनिया

ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने पीएम मोदी को बताया सुपर ह्यूमन, कहा- आपका काम सराहनीय – Australian ambassador told PM Modi, super human, said- your work is admirable | nation – News in Hindi

ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने पीएम मोदी को बताया सुपर ह्यूमन, कहा- आपका काम सराहनीय

कोरोना की इस जंग में जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने फैसले लिए हैं उसकी दुनियाभर में चर्चा है.

ऑस्ट्रेलिया के भारत में उच्चायुक्त बैरी ओ’ फ्रेल ने कहा, पीएम मोदी जिस तरह से कोरोना की लड़ाई लड़ रहे हैं वह प्रशंसनीय है.

नई दिल्ली. चीन (China) से दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण तेजी से आगे बढ़ रहा है. कोरोना वायरस की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के कई शक्तिशाली देशों ने इसके सामने घुटने टेक दिए हैं. इन सबके बीच भारत (India) लगातार कोरोना की जंग लड़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) न केवल देश को कोरोना से जीत दिलाना चाहते हैं बल्कि संकट की इस घड़ी में वह दूसरे देशों की भी मदद के लिए तत्पर दिखाई दे रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए समय से पहले ही लॉकडाउन की घोषणा की और कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए कई प्रोग्राम किए, उसकी दुनिया में हर तरफ चर्चा हो रही है. ऑस्ट्रेलिया के भारत में उच्चायुक्त बैरी ओ’ फ्रेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक सुपरह्यूमन (महा-मानव) जैसा बताया है.

सरकारी न्यूज चैनल डीडी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बैरी ओ फैरेल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुपरह्यूमन जैसे हैं. पीएम मोदी जिस तरह से कोरोना की लड़ाई लड़ रहे हैं वह प्रशंसनीय है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंख्या में विश्व के दूसरे सबसे बड़े देश के पीएम हैं. इस संकट की घड़ी में जिस तरह से वह हर रोज विश्व के दूसरे देशों के नेताओं से संपर्क करने के लिए समय निकालते हैं वह सराहनीय है.

इसे भी पढ़ें :- NAM Summit में PM मोदी बोले- कोरोना महामारी में कुछ लोग फैला रहे हैं आतंकवाद का वायरस

ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर कोरोना को हराएगा भारत

बता दें कि डीडी इंडिया के वरिष्ठ परामर्श संपादक रमेश रामचंद्रन ने ट्विटर ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ’ फ्रेल का एक वीडियो भी शेयर किया है. बैरी ओ’ फ्रेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम मॉरिसन से कोरोना को लेकर बात की है. जिसके बाद दोनों देशों ने साथ मिलकर रिसर्च के माध्यम से कोरोना के खिलाफ सहयोग करने पर सहमति जताई है. पीएम मॉरिसन ने मुझे इस संकट काल के दौरान ऑस्ट्रेलिया में छात्रों सहित पूरे भारतीय समुदाय की भलाई के बारे में आश्वासन दिया था.

इसे भी पढ़ें :-



Source link

Related Articles

Back to top button