छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

खुर्सीपार आईटीआई ग्राउंड में युवक का मर्डर, पत्थर से सिर कुचला हुआ अद्र्धनग्र अवस्था में मिली लाश वारदात का कारण और आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भिलाई। शहर में फिर एक मर्डर हो गया। यह मर्डर बिती रात्रि खुर्सीपार के आईटीआई ग्राउण्ड में हुई है। इसकी जानकारी सुबह सुबह हुई वहां टहलने गये लोगों की नजर पड़ी कि एक युवक मृत पड़ा हुआ है और पत्थर से उसका सिर कुचलने के साथ ही उसके गुप्तांग पर भी करारा प्रहार किया गया है। लोगों को पुलिस को जानकारी दी। पुलिस तुरंत पहुंचकर जांच में जुट गई। की वारदात हो गई। मृतक की पहचान उसके जेब में रखे हुए मोबाईल से हुई। मृतक मोनू कुमार पिता दीनबंधु कुमार ( 27 वर्ष) निवासी क्रांति चौक जोन-3 उडिय़ा पारा खुर्सीपार निवासी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात के खिलाफ  हत्या का मामला दर्ज कर वारदात के कारण और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

आईटीआई ग्राउंड खुर्सीपार में आज सुबह युवक की नग्न लाश मिलने से सनसनी मच गई। सुबह खेलने पहुंचे युवकों ने अर्धनग्न शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान उडिया बस्ती  जोन 3 खुर्सीपार निवासी मोनू कुमार के रूप में हुई है। खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह आईटीआई ग्राउंड में खून से लथपथ शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला किसी ने युवक की सिर पर भारी भरकम पत्थर से वार कर हत्या कर दी है। आरोपियों ने मृतक का पैंट खोल दिया। उसके गुप्तांग पर भी प्रहार के निशान मिले हैं। घटना आधी रात  के बाद की हो सकती है।

सूचना पर एडिशनल एसपी शहर संजय कुमार ध्रुव, सीएसपी छावनी कौशलेंद्र पटेल, टीआई दुर्गेश शर्मा व फारेंसिक एक्सपर्ट डॉ मोहन पटेल के साथ पुलिस की सिविल टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से मुआयना किया। जानकारी के अनुसार मृतक युवक मोनू कुमार शुभम धुमाल पार्टी में बाजा बजाने का काम करता था। रविवार को भी वह कहीं बाजा बजाने गया था। रात को घर आने पर उसने अंडा सब्जी बनाने को कहा था। रात 11 बजे के आसपास वह घर से निकला और रात भर नहीं लौटा। घर वालों को सुबह उसकी हत्या हो जाने की खबर पुलिस से मिली। मृतक पांच भाइयों में मंझला था।

पुलिस ने बताया कि रविवार आधी रात के बाद यहां शराब पार्टी होने की आशंका है। मौके पर खाली शराब की बोतल, पानी पाउच व अन्य सामग्री भी बरामद होने से इस बात को बल मिल रहा है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां एक से अधिक युवक रहे होंगे। फिलहाल आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही हैं। हत्या क्यों हुई किसने की इस संबंध में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है जहां घटना घटी है वहां रात को आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है।

आसपास सुनसान होने के कारण यहां पर रात को शराब पार्टी का दौर चलता रहता है। इसके कारण कई बार मारपीट की घटनाएं भी हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात को भी शराब पार्टी का दौर चला होगा जिसके बाद विवाद की स्थिति के बाद युवक की हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस इस हत्या के मामले को सुलझाने के प्रयास में लग गई है।

Related Articles

Back to top button