Uncategorized

कबीरधाम जिले में 1 लाख दो हजार 75 किसानों ने बेंचा 4 लाख 16 हजार 200 मैट्रिक टन धान 1 lakh two thousand 75 farmers sold 4 lakh 16 thousand 200 metric tonnes of paddy in Kabirdham district

कबीरधाम जिले में 1 लाख दो हजार 75 किसानों ने बेंचा 4 लाख 16 हजार 200 मैट्रिक टन धान

राज्य शासन द्वारा जिले के 1 लाख दो हजार 75 किसानों को 51,562 लाख रूपए का भूगतान

कवर्धा, 07 फरवरी 2022। कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के अंतिम दिन 103 धान उर्पाजन केन्द्रों में 1 लाख दो हजार 75 किसानों ने 4 लाख 16 हजार 200 मैट्रिक टन धान बेंचा। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि कबीरधाम जिले में पिछले बरसों की तुलना में धान खरीदी का नया रिकार्ड बना लिया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जिले में अब तक 4 लाख 16 हजार 200 मैट्रिक टन धान की ख़रीदी कर ली गई है। जिले में अब तक कुल लक्ष्य धान खरीदी के 92.71 प्रतिशत धान की खरीदी कर ली गई है। जिले में 1 लाख दो हजार 75 किसानों ने सुचारू एवं शांति पूर्ण ढंग से 4 लाख 16 हजार 200 मैट्रिक टन धान बेच लिया है। जिले में पिछले बरसों की तुलना में धान खरीदी का नया रिकार्ड बना लिया है। राज्य शासन द्वारा धान बेचने वाले इन सभी किसानों के खातों में 51,562 लाख रूपए का भूगतान भी कर दिया गया है। किसानों से 29643 लाख रूपए की ़ऋण वसूली भी कर ली गई है। धान बेचने वाले किसानों के चेहरे में अभूतपूर्व उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे है।
कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि कबीरधाम जिले में 103 धान खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से सुचारू रूप से धान खरीदी करने की व्यवस्था बनाई गई थी। समिति प्रबंधन द्वारा पंजीकृत किसानों को घर पहुंच टोकन भी जारी किए गए, वहीं इन केन्द्रों में अमानक धान की खरीदी को रोकने और जिले में अन्य राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहनों पर कड़ी निगरानी रखी थी। इन सब के बीच पंजीकृत किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी ना हो इसके लिए भी डिप्टी कलेक्टरों तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।

 

किसानों को सीमांत, लघु और बड़े तीन वर्गों में चिन्हांकित सुचारू रूप से धान की खरीदी

कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले में 1 लाख 14 हजार 911 पंजीकृत किसान है। इस वर्ष पंजीकृत किसानों से 4 लाख 48 हजार 949 मे. टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित की गई है। जिले के 103 धान खरीदी केन्द्रों में 7 फरवरी 2022 शाम 4 बजे तक 4 लाख 16 हजार 200 मैट्रिक टन धान की ख़रीदी कर ली गई है। सुचारू व शांति पूर्ण ढंग से धान की खरीदी हो सके इसके लिए जिले में सीमांत किसान, लघु किसान और दीर्घ किसान तीन वर्ग में विभाजित किया गया है। जिले में सीमांत किसानों में ढाई एकड़ तक 75 हजार 757 पंजीकृत है, जिसमें से 63 हजार 628 किसानों ने धान बेच लिया है। ढाई एकड़ से 5 एकड़ तक के लघु किसानों की संख्या 26 हजार 427 हैं, जिसमें से 25 हजार 884 किसानों ने धान बेच लिया है। पांच एकड़ से दस एकड़ तक जिले में 9759 पंजीकृत किसान है, जिसमें से 9 हजार 631 किसानो ने धान बेच लिया है। इसी प्रकार दस एकड़ से बीस एकड़ तक जिले में दीर्घ किसानो की संख्या 2 हजार 537 है, जिसमें से 2509 ने धान बेच लिए है। बीस एकड़ से अधिक रकबा वाले 431 पंजीकृत किसान है, जिसमें से 423 किसानों ने अपना धान बेच लिया है।

Related Articles

Back to top button