Uncategorized

पीथमपुर के स्कूलों में संयुक्त रूप से लहराया गणतंत्र दिवस का तिरंगा ..


*जांजगीर।* 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीथमपुर स्थित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व हायर सेकेण्डरी स्कूल में संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरूषों के तैलचित्र पर धूप दीप व माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच रोहिणी कुमार साहू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके बाद सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान किया। कार्यक्रम को सरपंच, प्राचार्य अमृतलाल भारद्वाज, प्रधान पाठक हीरालाल कर्ष, विशाल शर्मा ने संबोधित किया। अतिथियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतांत्रिक व्यवस्था व संविधान के प्रति हमारी आस्था को सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर आर.एस.कंवर, परस लहरे, एस. कौशिक, पूनम साहू, प्रेमलता, सरला, गीता चंद्रा, दिलीप पटेल, दिलीप, आशुतोष सिंह, गीता लहरे, रूकमणि डहरिया, रश्मि शर्मा, वर्षा सिंह, सेवती चंद्रा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुमुदनी शर्मा व आभार प्रदर्शन रेणुका पाटले ने किया। उक्ताशय की जानकारी प्रधान पाठक हीरालाल कर्ष ने दी।
—————-

Related Articles

Back to top button