छत्तीसगढ़

पेट में 5 महीने का बच्चा लिए महिला ने ट्रैन के सामने कर ली आत्महत्या, पति तलाश में भटकता रहा रात भर

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिलासपुर-  एक तरफ जहा सरकार मृत्यु दर को काम करने के लिए तमाम कयास लगा रही है वही मरने और आत्महत्या करने वालों की गिनती में कमी नहीं आ रही है। बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।पुलिस ने घटना पुष्टि करते हुए बताया कि चलती ट्रैन के सामने एक गर्भवती महिला ने अपने आप को मौत के हवाले कर दिया।मामले में मर्ग कायम कर सकरी पुलिस जांच कर रही है।

 

दरअसल शनिवार सुबह लोफंदी रेलवे फाटक के पास महिला ने अज्ञात कारणों के चलते मालगाड़ी के सामने कूद कर आत्म हत्या कर ली।जानकारी के अनुसार मृतिका सतरुपा केवट पति सहदेव केवट (29) घुटकू निवासी शुक्रवार को सुबह घर से पति के जाने के बाद निकली थी। रात में जब पति सहदेव घर पहुंचा तो उसे पता चला सतरुपा सुबह से निकली है रात तक घर नहीं पहुंची।

सतरुपा का पति सहदेव रात भर पत्नी का तलाश करता रहा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह उसे जानकारी मिली की लोफंदी फाटक के पास सुबह एक महिला ने ट्रेन के सामने कूद कर खुदखुशी कर ली है। वह जब मौके पर पहुंचा तो पाया की मृतिका सतरुपा है। सतरुपा 5 माह की गर्भवती महिला थी। उसने आत्म हत्या क्योकी इस बात की पुलिस मर्ग कामय कर जांच कर रही है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button