छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भिलाई भाजपा के पदाधिकारियों ने सांसद सरोज पाण्डेय से की मुलाकात

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव सुश्री डॉ सरोज पाण्डेय से शनिवार को भाजपा भिलाई के सभी पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। सुश्री पाण्डेय ने महा-सदस्यता अभियान की जानकारी ली। पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है। जल्द ही हम अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेंगें। महा सदस्यता अभियान के तहत् भारतीय जनता पार्टी में नए बने सदस्यों को सदस्यता अभियान का परिचय पत्र दिया जा रहा है। जिसमें सदस्य की फोटो सदस्यता नं. व सदस्य की जानकारी रहेगी जो पूर्ण रूप से लेमिशन में रहेगा। मुलाकात के दौरान भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष सांवलाराम डाहरे, द्वय महामंत्री खिलावन साहू व विनीत वाजपेई, कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव, योगेश साहू, पूरब मंडल अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह, जामुल मंडल अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, चरोदा मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला व महामंत्री डी.नारायण रेड्डी, राकेश साहू, लोकेश पाण्डेय सहित भाजपा भिलाई के कार्याकर्तागण उपस्थि रहे।

Related Articles

Back to top button