युवा मोर्चा जांजगीर ने मांगी भूपेश बघेल से छेरछेरा के रूप में मांगी बेरोजगारी भत्ता व रोजगार

जांजगीर चाम्पा – भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के आवाहन पर भाजयुमो जांजगीर नैला नगर मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आज छत्तीसगढ़ी लोक पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा के उपलक्ष पर स्थानीय कचहरी चौक, जांजगीर में सरकार से सांकेतिक रूप से छेरछेरा मांग कर जिसमें 2500 रुपए मासिक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली कांग्रेस पार्टी सरकार बनने के बाद अपने इस वादे से साफ मुकर रही है इसके मंत्री विधायक और नेता इस वादे को घोषणा पत्र में शामिल ही नहीं होना बता रहे ऐसे बोल कर भूपेश सरकार ने नौकरी और बेरोजगारी भत्ता के आस लिए बैठे लाखों बेरोजगार युवाओं की छाती में मूंग दलने का काम किया है इस महा झूठ के खिलाफ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल जांजगीर नैला के द्वारा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य रुप से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, जितेंद्र देवांगन प्रदेश महामंत्री, भाजयुमो हितेश यादव पार्षद नगर पालिका जांजगीर नैला, दिनेश राठौर अध्यक्ष भाजयुमो नगर मंडल जांजगीर नैला ,शिव चमन सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष नगर मंडल जांजगीर नैला, गोलू दुबे एवं सोनू यादव महामंत्री भाजयुमो नगर मंडल जांजगीर नैला ,शैल राठौर उपाध्यक्ष भाजयुमो नगर मंडल जांजगीर नैला, मधु राठौर, प्रेमलता कौशिक ,मिंटू प्रकाश कहरा ,मोनू अग्रवाल ,हरि सोनवानी, छत्रपाल सोनवानी, अजय कौशिक, प्रकाश राठौर ,रमेश सोनवानी उपस्थित रहे |