Uncategorized

*संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग पी.के.पांडे को पद्दोन्नति में काउंसलिंग कब आधार पर पदांकन, पद्दोन्नति हेतु पदों की संख्या, उच्च शिक्षा हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर मांग पत्र सौंपा गया*

दुर्ग:- छ.ग. टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष, संभाग प्रभारी विनोद गुप्ता के नेतृत्व में सचिव स्कूल शिक्षा के नाम से संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग पी.के.पांडे को पद्दोन्नति में काउंसलिंग कब आधार पर पदांकन, पद्दोन्नति हेतु पदों की संख्या, उच्च शिक्षा हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर मांग पत्र सौंपा गया।

*मांग पत्र में शामिल बिंदु*-

1.पद्दोन्ती हेतु पहले व्याख्याता, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, उच्च वर्ग शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर क्रमशः पद्दोन्ती दिया जाए। 2.प्राचार्य पद पर वन टाइम रिलेक्सेशन का लाभ देते हुए व्याख्यता एल बी को प्राचार्य पद पर पद्दोन्नति दिया जाए।

3.व्यायाम शिक्षक को सहायक क्रीड़ा अधिकारी व क्रीड़ा परिसर कोच के पद पर पदोन्नति दिया जाए। 4.व्यायाम शिक्षक के रिक्त पद पर बी पी एड धारकों को पद्दोन्नति दिया जाए। 5.ग्रंथपाल के रिक्त पद पर बी लिब धारकों को पद्दोन्नति दिया जाए। 6.डबल स्नातक को पात्र मानते हुए पद्दोन्नति दिया जाए। 7.सहायक शिक्षक विज्ञान को पद्दोन्नति का लाभ दिया जाए। 8.समस्त पदों में पद्दोन्नति काउंसलिंग के आधार पर किया जाए। चर्चा के दौरान संयुक संचालक द्वारा बताया गया किउच्च वर्ग शिक्षक का पद्दोन्नति का पद वर्तमान में 1205 पद है जिसमे सभी विषय शामिल है, टी संवर्ग हेतु 250 पद, वही माध्यामिक शाला प्रधान पाठक के पद्दोन्नति के पद 675 है। चर्चा के दौरान सहायक संचालक ए. एन. स्वामी, प्रांतोय महामंत्री ओम प्रकाश पांडे, जिला उपाध्यक्ष कमल वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष वकील मिर्जा, किशन देशमुख, जागेश्वर साहू, बलियार सिंह उइके उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button