छत्तीसगढ़

नन्हे कदम दिव्या के हौसलों की मिली नई उड़ान Little step Divya got a new flight of spirits

नन्हे कदम दिव्या के हौसलों की मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुसार विधायक श्री मोहम्मद के प्रयासो से नन्हे कदम दिव्या को मिला व्हील चेयर और बैसाखी, कृत्रिम पैर भी देंगे

 

कवर्धा, 11 जनवरी 2022। कबीरधाम जिले के नन्हे कदम कु. दिव्या साहू के हौसलों को अब नई उड़ान मिल गई है। अब वह व्हील चेयर और बैसाखी के माध्यम से अपने स्कूल जाएगी। जल्द ही उनके लिए कृत्रिम पैर भी समाज कल्याण विभाग द्वारा दिया जाएगा। बता दे कि कु. दिव्या साहू कवर्धा विकासखंड के ग्राम बिपतरा के आश्रित ग्राम अमलीडीह की रहने वाली है। वह दोनो पैरों से दिव्यांग है। उन्हें स्कूल आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। खबर की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुसार विधायक श्री मोहम्मद के प्रयासो से नन्हे कदम दिव्या को आज तत्काल व्हील चेयर और बैसाखी भेंट किया गया।
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने कु. दिव्या साहू को व्हील चेयर और बैसाखी उपलब्ध कराया। 10 वर्षीय कु. दिव्या साहू व्हीलचेयर एवं बैसाखी पाकर बहुत खुश हो गई। अब उसे अपने बहन के साथ स्कूल आने-जाने में कोई कठनाई नहीं होगी। दिव्या की माता-पिता भी व्हील चेयर मिलने से काफी प्रसन्न हैं। परिजनों ने बताया कि प्रशासन द्वारा व्हील चेयर उपलब्ध कराने से उसे कहीं भी ले जाने में अब काफी सहुलियत होगी।
उप संचालक समाज कल्याण श्री हरीश सक्सेना ने बताया कि आने वाले दिनों में समाज कल्याण विभाग द्वारा कु. दिव्या को कृत्रिम पैर भी प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button