जांजगीर

श्रमिको ,मजदूरो को ई श्रमिक कार्ड देकर व मास्क वितरण कर इँटक प्रदेशाध्यक्ष ने मनाया अपना जन्म दिवस

जांजगीर चांपा -भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे का जन्मदिन जिला प्रदेश में विभिन्न रचनात्मक जनहित कार्य कर मनाया गया !
इंटक जिला महामंत्री ललित चौबे ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अकलतरा, जांजगीर,मालखरौदा सक्ति,डभरा,जैजैपुर में इंटक पदाधिकारीयो ने सेनेटाइजर – मास्क वितरण किये, जिला के विभन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजो को फल वितरण किया गया साथ ही इंटक नेता दीपक दुबे ने ग्राम पंचायत सिवनी (चाम्पा) में श्रमिक सदन के उद्घाटन करते हुवे कहा कि इस श्रमिक केंद्र में ग्राम पंचायत बालपुर,जाटा एवं सिवनी ग्राम उसके आश्रित ग्राम बेहराडीह के आम जनो को विभिन्न प्रकार की निःशुल्क सुविधा दी जाएगी जिसकी सुरुवात आज करते हुवे सैकड़ो लोगो के ई श्रमिक कार्ड के पंजीयन कर उन्हें कार्ड दिए,श्रमिको को सेनेटाइजर एवं मास्क वितरण कर जन्मदिन पर पहुचे सभी ग्रामीणों को स्वल्पाहार करा कर श्रमिक सदन को आमजनो के लिए सौपे जहा प्रतिदिन जनहित के विभिन्न कार्य करने की बात कही कार्यक्रम में मजदूर नेता प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि कमल किशोर साव, प्रदेश सचिव जिला पंचायत सदस्य दिलेश्वर साहू,चाम्पा शहर तिलक नगर पर्षद टुक्कू कैवर्त , इंटक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सरपंच सकरेली छवि कवर,इंटक ब्लाक अध्यक्ष जनपद सदस्य पामगण जय कुमार साहू,महिला इंटक अध्यक्ष रोहणी साहू ,असंगठित प्रदेश सचिव सुनीता बरेठ,जनपद उपाध्यक्ष जैजैपुर युवा कार्यकारी इंटक जिलाध्यक्ष उमाशंकर चंद्रा,पुष्पेन्द्र बरेठ,साहिल सोनवानी,दिनेश बंजारे,रविन्द्र साहू,देवचरण दस महंत,सहित इंटक पदाधिकारी कार्यकर्तागण कोरोना गाइड लाइन को पालन करते उपस्थित रहे कार्यक्रम की आभार व्यक्त इंटक कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बरेठ ने कीया !

Related Articles

Back to top button