*नवनिर्वाचित निर्विरोध पार्षद राजू कुंजाम के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, भव्य स्वागत के बीच स्वेच्छा अनुदान राशि का किया वितरण*

*देवकर:-* बेमेतरा ज़िलाक़े नगर पंचायत देवकर में नवनिर्वाचित निर्विरोध पार्षद- राजू कुंजाम के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने साजा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे बने। जिसमे नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी धनराज मरकाम द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी । इस मौके पर नगर पंचायत परिवार एवं सैकड़ो की तादाद में नगरवासियों नर कार्यक्रम में शिरकत की। ज्ञात हो कि नगर पंचायत देवकर के नवनिर्वाचित निर्विरोध पार्षद राजू कुंजाम के शपथग्रहण समारोह के पहले मुख्य अतिथि व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर विधिविधान से पूजा अर्जना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ततपश्चात जरूरतमंद लोगो को मंत्री रविन्द्र चौबे ने अपने स्वेच्छा अनुदान राशि से करिबन 50 लोगो को स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक वितरण एवं स्वच्छताकर्मियों व मितानिनों को सम्मानित किया गया। वही नगर पँचायत अध्यक्ष एवं पार्षदो द्वारा मंत्री रविन्द्र चौबे का स्वागत कर प्रतीक व स्मरन पत्र जगत गुरु शंकराचार्य का प्रशस्ति चित्र का सम्मान किया।इस अवसर पर विशिष्ट अथिति के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष- सन्तोष वर्मा व कार्यक्रम की।अध्यक्षता- नगर पंचायत अध्यक्षा जांतरी/बिहारी साहू, विधायक प्रतिनिधि विनोद कुंजाम, वरिष्ठ कांग्रेसी अमृतलाल गुप्ता, इस्माईल बेग, राजेश शर्मा, तिजऊ सिहोरे, संतोष तिवारी, रामसिंह यादव, नगर उपाध्यक्ष-अजय अग्रवाल, पार्षदगणों में अनिता सुरेश सिहोरे, मुरली सिन्हा, समलिया साहू, तारा चक्रधारी, नवनिर्वाचित राजू कुंजाम, मनोज शर्मा, राधाबाई ढीमर, सतकुमार सिन्हा, भुनेश्वर साहू, मनीष निषाद, अन्नू साहू, रिजवाना परवीन, शकीला बी, एल्डरमेन-रौशन अग्रवाल, सतीश धीवर, खलील बेग व आसपास के सरपँच गण उपस्थित रहे।



