Kale Ghode ki naal ke fayde : काले घोड़े की नाल से होने वाले चमत्कारों को जानकार हो जाएंगे हैरान,, इन अचूक उपायों से असंभव कार्य भी होंगे संभव

Kale Ghode ki naal ke fayde : मान्यता के अनुसार घोड़े की नाल को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल बुरी नजर से भी बचाती है। घोड़े के पैरों के तलवे में लोहे का एक यू शेप का सोल ठोंका जाता है जिससे घोड़े को चलने और दौड़ने में दिक्कत नहीं होती है। अंग्रेजी के यू के आकर के इस सोल में जहां-जहां कील ठोकी जाती है वहां-वहां छेद होते हैं। लौहे के इस सोल को नाल कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में हर धातु का महत्व है. सोना, चांदी और तांबा हर धातु किसी न किसी ग्रह से संबंध रखता है. वहीं लोहे को शनिदेव का प्रिय धातु माना जाता है। इस नाल को घर में रखने से न सिर्फ सुख-समृद्धि आती है बल्कि जीवन में तरक्की के कई रास्ते भी खुलते हैं।
काले घोड़े के दाएं अगले पैर की नाल और भी ज्यादा ताकतवर मानी जाती है, खासकर अगर वह पुरानी हो तो इसका असर और भी ज्यादा होता है।
Kale Ghode ki naal ke fayde
इसमें बुरी नजर से बचाने की अधिक शक्ति होती है। तंत्र क्रियाओं में काले घोड़े की नाल का विशेष महत्व है। इसकी ताकत से असंभव कार्य भी संभव हो सकते हैं, ऐसा विश्वास है। आइए आपको बताते हैं घोड़े की नाल का महत्व और कुछ असरदार उपाय।
Kale Ghode ki naal ke fayde : आईये जानते हैं काले घोड़े की नाल का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में हर धातु का महत्व है। सोना, चांदी और तांबा हर धातु किसी न किसी ग्रह से संबंध रखता है। वहीं लोहे को शनिदेव का प्रिय धातु माना जाता है।
ज्योतिष के अनुसार, कि इससे शत्रुओं और शनि के नकारात्मक प्रभाव से रक्षा मिलती है। बुरी नजर से बचने के लिए शुद्ध और प्रमाणिक छल्ला पहनना एक उपाय बताया गया है। ऐसा माना जाता है शत्रु और शनि से पीड़ित लोगों को काले घोड़े की नाल का छल्ला पहनने से फायदा हो सकता है। यह छल्ला दाएं हाथ की मध्यमा उंगली में धारण करना चाहिए। इसके अलावा, घर या कार्यस्थल के मुख्य द्वार पर अंदर की तरफ U आकार में काले घोड़े की नाल लगाने से तांत्रिक प्रभाव, जादू-टोना और बुरी नजर से बचाव होता है। यह उपाय लोगों को नकारात्मक ऊर्जा से बचाने में मदद कर सकता है। बुरी नजर से बचाव के लिए छल्ले का शुद्ध और प्रमाणिक होना जरूरी है, तभी पूरा लाभ मिलेगा।
Kale Ghode ki naal ke fayde : काले घोड़े की नाल के अचूक उपाय
– कहा जाता है कि घोड़े की नाल को काले कपड़े में लपेटकर धन को तिजोरी में रखने से धन बढ़ता है। इस मान्यता के अनुसार, काला रंग धन को आकर्षित करता है और तिजोरी को सुरक्षा प्रदान करता है।
– द्वार पर सीधा लगाये तो दैवीय कृपा प्राप्त होती है।
– द्वार पर उल्टा लगाओ तो भूत, प्रेत, या किसी भी तंत्र मंत्र से बचाव करेगी।
Kale Ghode ki naal ke fayde
– काले घोड़े की नाल से एक कील या छल्ला बनवा ले, शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे एक लोहे की कटोरी में सरसों का तेल भर कर उसमें छल्ला या कील डाल कर अपना मुख देखें और पीपल के पेड़ के नीचे रख दें।
– काले घोड़े की नाल से एक कील बनाकर सवा किलो उड़द की दाल में रखकर एक नारियल के साथ जल में प्रवाहित करें।
———-
Read more : यहाँ पढ़ें और सुनें