दैनिक राशिफल

30 दिसंबर क्या कहते है आपके सितारे

मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 30 दिसंबर, बुधवार को सितारों की स्थिति की गणना करने से ज्ञात होता है कि सूर्य और बुध धनु राशि में चल रहे हैं। चंद्रमा मिथुन राशि में चलते हुए सूर्य और बुध पर दृष्टि बनाए हुए हैं। ग्रहों की इस स्थिति से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और सुखद रहेगा। अन्य राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा आइए देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

व्यापार में नए सुधार होंगे और नए अवसरों की प्राप्ति भी होगी। सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने से आप समाज के प्रिय बनेंगे। जमीन जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से लक्ष्यों की पूर्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से पारिवारिक बिजनस में विस्तार होगा और शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। सायंकाल के समय माता को शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ देर परेशानी रहेगी। लेकिन देर रात तक सब सामान्य हो जाएगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

छात्रों को प्रतियोगी परिक्षा में सफलता के लिए अधिक एकाग्रता बनाए रखें। मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा के प्रबल योग बने हुए हैं। व्यावसायिक व्यस्तता अधिक रहेगी और भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों को नियंत्रण में रखें। आपके अंदर निर्भीकता का भाव संचार होगा, इसलिए आप निर्भयता से अपने कार्यों को संपन्न कराने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, लेन-देन के मामले में सावधानी रखें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

व्यवसाय शुरू करने के लिए नए मार्ग प्रशस्त होंगे और निवेश भी आपके लिए लाभप्रद रहेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें और इस बात का ध्यान रखें कि कोई बात सामने वाले को बुरी न लग जाए। औपचारिकता में बिल्कुल न उलझें, अन्यथा आपको ही समस्या होगी। अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। व्यापार में बुद्धि विवके से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। पारिवारिक धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी और बड़े लोगों के संपर्क से लाभ होगा। सायंकाल का समय मंगलमय आयोजन में व्यतीत होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार व दायित्वों में वृद्धि होगी। हालांकि मित्रों से कुछ निराशा हाथ लग सकती है। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। शत्रु अपने षड़यंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। खुश मिजाज व्यक्ति होने के कारण दूसरे लोग आपके संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। पारिवारिक बिजनस में अकारण छोटे भाई-बहन के असहयोग का भागी बनना पड़ सकता है। ऑफिस में आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। सायंकाल के समय किसी आध्यात्मिक महापुरूष से भेंट हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी और आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। सामाजिक दायरे का विकास होगा। रिश्तों में चली आ रही कड़वाहट खत्म होगी और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों पर विशेष ध्यान में रखें। व्यापार में आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने रूके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित होंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर अधिकारियों और सहयोगियों समर्थन मिलेगा। पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला आ रहा है तो उसमें सुधार होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक बिजनस में विस्तार के लिए भाई का सहयोग मिलने की संभावना बनी रहेगी। आध्यात्मक के प्रति झुकाव रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। हालांकि साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में कुछ अवरोध आ सकता है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

छात्रों की उच्च शिक्षा में रूचि बढ़ेगी और शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन भी होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा और समाज में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन में शांति और खुशहाली आएगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरू के प्रति निष्ठा, भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। जीवनसाथी से मिलकर भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। सायंकाल के समय वाहन से दूरी बनाकर रखें, चोट का भय है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है

वृश्चिक 

नौकरी में परिवर्तन के अवसर बनेंगे। लव लाइफ में एक नई शुरुआत होगी और रिश्ते भी मजबूत होंगे। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अतिथियों के अचानक आगमन से आमदनी में ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी। साझेदारी में सावधानी से कार्य करें अन्यया वाद-विवाद की आशंका बन रही है। सायंकाल का समय सैर सपाटे व मौज मस्ती में व्यतीत होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

रोजगार के क्षेत्र में रुकावट दूर होंगी और छोटी यात्रा लाभकारी सिद्ध होंगी। परिवार में नए सदस्य के आने से खुशियों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से मन प्रसन्न होगा। व्यापार में आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने से शासन द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। लव लाइफ में आज नए संबंध स्थापित होंगे। सायंकाल का समय धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा और शुभ व्यय से कीर्ति में वृद्धि होगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

छात्रों को किसी असफलता का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए एकाग्रता से कार्य करें। आपको पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आपके खिलाफ षणयंत्र रच सकता है, इसलिए सावधान रहें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें उस पर उल्टा ही असर होगा। पारिवारिक सुख में व्यवधान आ सकता है, खर्चों में बढ़ोतरी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। सायंकाल के समय पुण्य कार्य में लगेंगे, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:
व्यापारी वर्ग के लिए यह समय नई योजनाओं की पूर्ति के लिए शुभ है। मित्रों के सहयोग से अटके हुए कार्यों पूरे होंगे और नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे। आमदनी की बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी और हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भविष्य के लिए कुछ बचत योजनाओ पर निवेश करेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:

पारिवारिक बिजनस में पिता का मार्गदर्शन व सहयोग मिलेगा। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग से स्मरण शक्ति का विकास होगा। आपको ननिहाल से मान सम्मान मिलेगा और पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि होगी। नए व्यापार शुरू करने के लिए जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संपत्ति संबंधित विवाद खत्म होगा और परिवार की समस्याओं को खत्म करने के लिए महत्व भी देंगे। धनलाभ के प्रबल योग बने हुए हैं। नौकरी में शत्रु चुगली कर सकते हैं, जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Related Articles

Back to top button