मुंगेली

मुंगेली जिला के 5 प्रधान आरक्षक बने सहायक उप निरीक्षक

जिला मुंगेली के 5 प्रधान आरक्षक बने सहायक उप निरीक्षक

पुलिस कप्तान ने लगाया कंधे पर स्टार पुलिस महानिरीक्षक महोदय बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा जिला मुंगेली के 05 प्रधान आरक्षक को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नती
हेतू आदेश जारी किया गया था

जिसके पालन में आज दिनांक 23.12.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डी.आर.आचला द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस.आर.धृतलहरे ,रक्षित निरीक्षक मुंगेली महेश्वर सिंह के उपस्थिति में प्रधान आरक्षक से पदोन्नत नहारू राम साहू,
राजाराम साहू, श्रीमती रामकुमारी यादव, सुदेश वैष्णव, दिलीप प्रभाकर को पदोन्नत कर स्टार लगाकर मुंह मीठाकर उज्जवल भविष्य के कामना के साथ अच्छे पुलिसिंग करने हेतू निर्देशित किया गया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button