बड़े पैमाने में चलाए जाए भाजपा सदस्यता अभियान

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गत 6 जुलाई से चलाए जा रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत जिला भाजपा द्वारा रविवार को चंद्रा मौर्या चौक में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया गया और महिलाओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राजमहंत सांवलाराम डाहरे ने नए सदस्यता ग्रहण करने वालों को तिलक लगाकर, श्रीफल भेंट कर, पार्टी का गमछा व टोपी देकर स्वागत किया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि भारत को मजबूत बनाने के लिए एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए युवाओं को भाजपा से जुडऩे का आव्हान किया। जिला सदस्यता प्रभारी फणेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि सदस्यता अभियान के लक्ष्य को युवा साथियों के सहयोग से पूर्ण कर लिया जाएगा।
महासदस्यता अभियान को सफल बनाने में मारकण्डेय तिवारी, खिलावन सिंह साहू, अर्जुन सचदेव, प्रमोद अग्रवाल, ए.एन.पाढ़ी, आर.जेे सिंह, टी.पी सिंह, युवा कार्यकर्ता लोकेश पाण्डेय, दीपचंद देवांगन, शारदा गुप्ता बिजेन्द्र ंिसंह, ईश्वर ठाकुर, खगेश कोसरिया, नितेश मिश्रा, डॉ राधेश्याम वर्मा, कन्हैया सोनी, हरिओम चैहान, अभिनव चक्रवर्ती, सरकार टंडन, रवि कश्यप, डेविड, काशिफ, अनुराग तेव रकोडा, नूतन वर्मा, रंजीत सिंह, चंद्रिका यादव, गोपाल कृष्ण वर्मा, अजय जैन, सुभाष लहकार, संजय यादव, प्रदीप पाण्डेय, दिलीप पटेल, डी नारायण रेड्डी, रमा राजपूत, राधा, सोनिया साव, सौम्या, टिकेश्वरी, रज्जी कौर, प्रतिमा, ज्याति कुमारी, रेखा सोनी का योगदान रहा।