Uncategorized

*तेन्दुआ-नयापारा में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, मंत्री ने 02 करोड़ 36 लाख के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन*

*✍🏻रिपोर्टर-मोहम्मद इदरीश*

*साजा:-* कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ नयापारा पहुंचे। जहां पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश दुबे की अगुवाई में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी का मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान मंत्री चौबे ने विभिन पँचायतों के अनेक दर्जनों कार्यो को मिलाकर कुल 2 करोड़ 36 लाख रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर चौबे जी ने मंच पर क्षेत्रवासियों को सम्बोधित कर किसानों पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की नीतियों का तुलना कर केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी एवं भुपेश बघेल की राज्य सरकार को किसान हितैषी सरकार बताया। साथ हीं राज्य सरकार की योजनाओं के फायदे गिनाकर कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान मंत्रीरविन्द्र चौबे जी के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी- सुरेश दुबे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष- बंशी पटेल, साजा जनपद अध्यक्ष- दिनेश वर्मा, थान खम्हरिया ब्लॉक अध्यक्ष-जितेंद्र उपाध्याय, कृषि कल्याण बोर्ड ले सदस्य- मन्नू पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी- फिरोज खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष-कविता साहू, नेहा सुराणा, जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष- ओमप्रकाश वर्मा, सोशल मिडिया प्रभारी मोहम्मद इदरीश सहित आसपास के सरपँच, पंचगण, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button