प्रधानमंत्री द्वारा पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का राष्ट्रव्यापी हस्तांतरण किसानों के हित में केंद्र सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता—तोखन साहू

प्रधानमंत्री द्वारा पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का राष्ट्रव्यापी हस्तांतरण किसानों के हित में केंद्र सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता—तोखन साहू
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोयंबटूर, तमिलनाडु से देशभर के किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप में ₹18,000 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित किए जाने का स्वागत किया।
श्री साहू ने कहा कि यह पहल किसानों के कल्याण, उनकी आय वृद्धि तथा कृषि क्षेत्र के सतत विकास के प्रति केंद्र सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मंत्री श्री साहू ने इसे “किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को और सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक कदम” बताया।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे।
ग्रामीण विकास को नई गति—छत्तीसगढ़ को ₹2,225 करोड़ स्वीकृत
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए ₹2,225 करोड़ की स्वीकृति पत्र प्रदान की गई।
श्री साहू ने इस निर्णय को राज्य के ग्रामीण बुनियादी ढांचे को नई गति देने वाला बताते हुए कहा कि इससे दूरस्थ गाँवों की कनेक्टिविटी सशक्त होगी और कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
मखाने के उत्पादन को बढ़ावा—छत्तीसगढ़ को मखाना बोर्ड में शामिल किए जाने की घोषणा
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि अब छत्तीसगढ़ को मखाना बोर्ड में शामिल किया जा रहा है। पहले मखाने का उत्पादन मुख्यतः बिहार में केंद्रित था, लेकिन अब छत्तीसगढ़ में भी इसका उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है।
श्री साहू ने कहा कि इस निर्णय से किसानों के लिए मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण और निर्यात की नई संभावनाएँ खुलेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति मंत्री श्री साहू का आभार
राज्य मंत्री श्री साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि—
“किसानों की समृद्धि, ग्रामीण विकास, और कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम न केवल वर्तमान को सशक्त बना रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं।”



