आॅल इंडिया सिविल सर्विसेस खेल प्रतियोगिता 2019-20 हेतु चयन ट्रायल के आयोजन हेतु तिथि निर्धारित

आॅल इंडिया सिविल सर्विसेस खेल प्रतियोगिता 2019-20 हेतु चयन ट्रायल के आयोजन हेतु तिथि निर्धारित
मुंगेली सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- आॅल इण्डिया सिविल सर्विसेस खेल प्रतियोगिता 2019-20 में छत्तीसगढ़ राज्य के दल गठन हेतु चयन प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 10.30 बजे से रायपुर में किया जाना है। जिसके लिए तिथि निर्धारित किया गया है। व्हालीबाल 17 दिसम्बर 2019 पुलिस लाईन रायपुर, बास्केटबाल 17 दिसम्बर 2019 पुलिस लाईन रायपुर, शतरंज 30 दिसम्बर 2019 स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर, कैरम 31 दिसम्बर 2019 स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर, टेबल टेनिस 26 दिसम्बर 2019 स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर, कुश्ती 27 दिसम्बर 2019 संचालनालय खेल एंव युवा कल्याण प्रशासनिक भवन, एथलेटिक्स 30 दिसम्बर 2019 स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर, फुटबाल 31 दिसम्बर 2019 स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर, हाॅकी 30 दिसम्बर 2019 संचालनालय खेल एंव युवा कल्याण पिच-1, 2, एंव लाॅन टेनिस 08 जनवरी 2020 यूनियन क्लब रायपुर, में आयोजित किया जाना हैं। चयन ट्रायल के नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक संचालनालय श्री एम.एल. सिहोसे मो. 8889971122 एंव सहायक नोडल अधिकारी एवं खेल अधिकारी श्री सुशांत पाॅल मो. 9406236383 होंगेे। वे खिलाड़ी जिनका नाम पूर्व के चयन सूची में नही है वे सीधे चयन प्रतियोगिता में अपने कार्यालय प्रमुख का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर आयोजन स्थल पर नोडल अधिकारी के पास उपस्थित होंगे तथा पंजीयन कराकर भाग ले सकते हैं। चयन प्रतियोगिता पश्चात राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तिथि प्राप्त होने के पश्चात खिलाड़ियों का 07 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले अधिकारी/कर्मचारी को शासन के नियामनुसार शासकीय कार्य पर मानते हेतु विशेष अवकाश स्वीकृति का प्रावधान है। इस अवधि का यात्रा/दैनिक भत्ता इनके संबंधित कार्यालय से देय होगा। सूची के अतिरिक्त अन्य शासकीय कर्मचारी एवं शिक्षक एलबी जिनका संविलियन शिक्षा विभाग में किया गया है, वे भी सीधे चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/7580804100