प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी के निर्देश पर दक्षिण ब्लॉक प्रभारी कविता साहू के नेतृत्व में जनजागरण अभियान का आंठवा दिन आज सम्पन्न हुआ..

प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी के निर्देश पर दक्षिण ब्लॉक प्रभारी कविता साहू के नेतृत्व में जनजागरण अभियान का आंठवा दिन आज सम्पन्न हुआ..
जगदलपुर – केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार की विफलता, बढ़ती मंहगाई व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पँहुचाने आज शहर के महाराणा प्रताप वार्ड व छत्रपति शिवाजी वार्ड में दक्षिण ब्लॉक प्रभारी कविता साहू के नेतृत्व में व दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश नाग..महाराणा प्रताप वार्ड की पार्षद नेहा ध्रुव व छत्रपति शिवाजी वार्ड की पार्षद सुषमा कश्यप सहित दर्जनों की संख्या में उपस्थित युवा कॉंग्रेस कार्यकर्ता,वार्ड के पार्षदगण व एल्डर मैन,पूर्व पार्षद,वार्डवासियो के साथ वार्ड में भ्रमण कर मोदी सरकार विफलता,बेतहाशा महंगाई व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराकर जनजागरण अभियान चलाया गया, और इस जनजागरण अभियान के साथ-साथ सदस्यता अभियान भी चलाया गया।
आज के जनजागरण अभियान पदयात्रा पर दक्षिण ब्लॉक प्रभारी श्रीमति कविता साहू ने कहा-आज देश में मुख्य रूप से बढ़ती महंगाई केंद्र सरकार की सबसे बड़ी नाकामि है,साथ ही बताया कि पेट्रोल,डीजल, तेल,घरेलू रसोई गैस के दाम आसमान छू रही है…साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओं का जन-जन तक पंहुचाने उल्लेख भी किया..कविता साहू ने आगे कहा..जनजागरण के साथ साथ सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है और इसमें वार्ड के लोगो पुर्ण समर्थन भी मिल रहा है जिसमे लोग बढ़ चढ़ कर सदस्यता भी ग्रहण कर रहे हैं और हमारा यह अभियान फलस्वरूप जारी रहेगा।