छत्तीसगढ़

भोरमदेव शक्कर कारखाना कवर्धा में गन्ना खरीदी प्रारंभ

भोरमदेव शक्कर कारखाना कवर्धा में गन्ना खरीदी प्रारंभ

इस पेराई सीजन में कारखाना कार्यक्षेत्र में 11102 अंशधारी कृषक सदस्यों के पास लगभग 21 हजार एकड़ में गन्ना आच्छादित है जो कि पिछले पेराई सीजन की तुलना में लगभग 5000 एकड़ अधिक है

कवर्धा, 17 नवम्बर 2021। भोरमदेव शक्कर कारखाना कवर्धा में गन्ना खरीदी शुरू हो गई है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा शक्कर कारखाना कवर्धा में गन्ने की खरीदी एवं पेराई 18 नवंबर गुरूवार को विधिवत कारखाना प्रबंधन के द्वारा केन केरियर पूजा कर गन्ना खरीदी प्रारंभ की जाएगी। भोरमदेव शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक श्री भुपेंन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस पेराई सीजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस कारखाना कार्यक्षेत्र में 11102 अंशधारी कृषक सदस्यों के पास लगभग 21 हजार एकड़ में गन्ना आच्छादित है जो कि पिछले पेराई सीजन की तुलना में लगभग 5000 एकड़ अधिक है।
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर इस वर्ष भी पेराई सत्र 2021-22 में कारखाना कार्यक्षेत्र में गन्ने का सत्यापन कार्य राजस्व, कृषि, सहकारिता एवं शक्कर कारखाना के फिल्ड कर्मचारियों का दल गठित कर जिले में उपलब्ध गन्ने का ग्रामवार किसानवार सर्वे कार्य एवं डाटा एण्ट्री का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। इस पेराई सीजन में कारखाना कार्यक्षेत्र में परिपक्व गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कारखाना कार्यक्षेत्र के ग्रामों में टीम बनाकर गन्ना परिपक्वता सर्वे (मैच्योरिटी टेस्ट) किया जा रहा है। कारखाना एवं कृषकों हेतु अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने उपरान्त इस वर्ष कारखाना को प्रारंभ करने की तैयारी कर ली गई है। इस पेराई सीजन में कारखाना कार्यक्षेत्र में 11102 अंशधारी कृषक सदस्यों के पास लगभग 21 हजार एकड़ में गन्ना आच्छादित है जो कि पिछले पेराई सीजन की तुलना में लगभग 5000 एकड़ अधिक है।
भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा शक्कर कारखाना कवर्धा में गन्ने की खरीदी एवं पेराई 18 नवंबंर 2021 को विधिवत कारखाना प्रबंधन के द्वारा केन केरियर पूजा कर गन्ना खरीदी प्रारंभ की जाएगी। कारखाना द्वारा वर्तमान समस्त मशीनों का ट्रायल एवं टेसि्ंटग किया जा चुका है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के द्वारा पेराई सीजन 2021-22 में 4.50 लाख मेट्रिक टन गन्ना खरीदी संभावित है। किसानों को गन्ने की परिपक्वता के अनुसार से कलेण्डरिंग कर गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय की जा रही है। कृषक बंधु साफ सुथरा एवं परिपक्व गन्ना ही कारखाना में दिए गए नियत तिथि को ही आपूर्ति करने के लिए कारखाना प्रबंधन द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य (न्यूनतम लाभकारी मूल्य) 275.50 रूपए प्रति क्विंटल 9.5 रिकव्हरी हेतु निर्धारित किया गया है एवं 10.00ः रिकव्हरी पर 290.00 रूपए प्रति क्विंटल मान से भुगतान की पात्रता रहेगी।
भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के द्वारा विगत पेराई सीजन 2020-21 में कुल 226 ग्रामों के 10431 अंशधारी कृषकों से कुल 255226 मे.टन गन्ने की पेराई किया जाकर 286321 क्विंटल शक्कर का उत्पादन 11.21 : रिकव्हरी के मान किया गया था, जो कि कारखाना स्थापना से अभी तक उच्चतम रिकव्हरी रहा है, जिसका प्रत्यक्ष रूप से लाभ गन्ना विक्रेता को प्राप्त हुआ है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के द्वारा विगत वर्ष गन्ना विक्रेता कृषकों को (न्यूनतम लाभकारी मूल्य) 270.75 रूपए प्रति क्विंटल के मान से कुल राशि 69.10 करोड़ रूपए का भुगतान उनके खाते में किया गया। इसके बाद कारखाना में गन्ना विक्रय करने वाले कृषकों को राशि 70.00 प्रति क्विंटल के मान से कुल राशि 17.86 करोड़ रूपए राज्य शासन की ओर से बोनस के रूप में प्रदाय किया गया। तत्पश्चात विगत वर्ष 1.70 प्रतिशत अतिरिक्त रिकव्हरी आने पर रिकव्हरी एरियर्स के रूप में प्रति क्विंटल 48.45 रूपए कुल राशि रू 12.36 करोड़ रूपए को दो किस्तों में गन्ना विक्रेता कृषकों को भुगतान किया गया। दूसरी किस्त की राशि भी गन्ना विक्रेता कृषकों को कर दी गई है। इस प्रकार भोरमदेव सकहारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा में गन्ना विक्रय करने वाले कृषकों कुल राशि 389.20 रूपए प्रति क्विटल के मान से भुगतान प्राप्त हुआ, जिससे कारखाना में गन्ना विक्रय करने वाले कृषकों में हर्ष व्याप्त है। पूर्व पेराई सीजन में गन्ना क्षेत्र में आच्छादित गन्ना फसल का समय-समय पर गन्ना परिपक्वता (रिकव्हरी) टेस्ट कर कृषकों एवं कारखाना के लिए अनुकूल परिस्थति निर्मित होने उपरान्त ही कारखाना में गन्ना खरीदी एवं पेराई प्रारंभ की गई थी।

Related Articles

Back to top button