Uncategorized

Gwalior News: सूनसान गलियों में अंजान महिला का खौफ..आधी रात घूमकर बजाती है घरों की डोरबेल, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

Gwalior News/ Image Credit: IBC24

ग्वालियर। Gwalior News:  ग्वालियर में इन दोनों आधी रात को एक संदिग्ध महिला घूमती दिखाई दे रही है। जिससे क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यहां संदिग्ध महिला गलियों में गुजर कर रास्ते में आने वाले हर घर की डोर बेल को बजती है। संदिग्ध महिला की यहां हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इस संदिग्ध महिला को लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

Read More: CG Weather Update: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, तेज आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त हुए मकान, खेतों में भी भरा पानी 

दरअसल, ग्वालियर थाना क्षेत्र के राजामंडी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक संदिग्ध महिला का चेहरा सही से समझ नहीं आ रहा है। यहां महिला गलियों से गुजरती है और रात के समय रास्ते में पड़ने वाले हर घर के बंद दरवाजों के बाहर लगी घंटी बजाती है। इतना ही नहीं लोगों की माने तो जब लोगों ने घर के भीतर से आवाज दी तो महिला की और से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। महिला सिर्फ घरों की घंटी बजाकर जाती हुई नजर आ रही है। वायरल वीडियो में एक असामान्य घटना भी देखने को मिली है।  महिला जब क्षेत्र में रहने वाले घरों की घंटी बजती हुई आगे बढ़ती है तो वहां रास्ते में खड़े कुछ जानवर भी उसे देख भागते हुए नजर आ रहे है। जिस वजह से क्षेत्र में महिला को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आ रही है। लेकिन IBC24 किसी भी अंधविश्वास या इससे जुड़ी बातों की पुष्टि नहीं करता है।

Read More: Ajinkya Rahane Net Worth: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं अजिंक्य रहाणे, IPL से होती है इतनी कमाई

Gwalior News: इसके अलावा यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ गया है। जिसको लेकर जांच कर संदिग्ध महिला की पुलिस तलाश में जुट गई है। महिला के पकड़े जाने के बाद उसकी इस हरकत के बारे में खुलासा हो पाएगा। गौरतलब है कि 05/10/2024 में इसी क्षेत्र में संदिग्ध महिला द्वारा घरों की डोर वेल बजाने की शिकायतें मिली थीं। जिसमें महिला तो मिल गई थी। लेकिन उसने पुलिस को किसी का घर तलाशने की बात बताई थी।

 

Related Articles

Back to top button