Uncategorized

*सोंढ में राज्य के प्रथम पर्व हरेली को बड़े धूमधाम से मनाया गया*

*बेमेतरा/बेरला:-* बेरला ब्लॉक के ग्राम सोंढ में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम त्योहार हरेली को बड़े धूमधाम से मनाया गया। सभी किसान अपने गाय बैल बछड़ा को मिश्रित युक्त आटा से लोंदी बनाकर खिलाये। गाय माता से आशीर्वाद प्राप्त की हमारी कृषि कार्य तेजी से आगे बढ़े धन धन्य वर्षा भरपूर हो कह कर नागर औजर को धोकर तुलसी चौरा के सामने रखते हैं पूजा-पाठ करके चीला चढ़ाये भाइयों ने बड़ पीपल की पौधारोपण बच्चों ने गेडी चढकर आनंद ली बाटी भंवरा खो-खो फुगड़ी इत्यादि खेलकर आनंद लिए सुशील कुमार साहू ने बताएं हमारे ग्राम में नरोत्तम सिंह वर्मा के अथक प्रयास से सन 2012 से निरंतर सावन माह में एक माह तक रामचरितमानस का गायन पाठ व्याख्या होते हैं। भगवान की कथा श्रवण करने की सौभाग्य हम सबको मिलते हैं। इससे हम सबकी मनोकामना पूर्ण होते हैं। भगवान राम की असीम कृपा से स्वर्गीय शिवकुमार गुरु जी के पुण्य स्मृति में दूर-दूर से रामायण मंडली आकर शिवकुमार गुरु जी को श्रद्धांजलि अर्पित की भगवान की कथा, गुरु की महिमा, कबीर साहब मीराबाई सूरदास तुलसीदास ब्रह्मानंद जी की भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हैं। इस दौरान मानस मंडली मोहरे़गा, अहिवारा, बेरला, मटका, बैजलपुर, भाटासोरही, करामाल, करेली, भरचट्टी ने अपनी सेवा प्रदान की है। खेलावन साहू हारमोनियम में खेलन साहू, सुरेश पाटिल, विनय ताम्रकार, तबला में राजकुमार ताम्रकार बेंजो में संगत की बिसौहाराम वर्मा, विश्राम वर्मा, मन्नू पाटिल, शिव कुमार रावत, दौवाराम साहू, गोपाल राम साहू, लच्छी रावत, पहलाद विश्वकर्मा, रामचंद्र वर्मा, हेमकुमार इत्यादि भक्तगण प्रतिदिन रामायण कथा सुनने के लिए आते हैं। आप सब को हृदय से धन्यवाद तथा परमात्मा की कथा सदा निरंतर नदी की जल प्रवाह की भांति चलते रहे।

Related Articles

Back to top button