खास खबरदेश दुनिया

मध्य प्रदेश में बारिश के आसार अब कम, रात में ठंड का बढ़ेगा जोर Chances of rain in Madhya Pradesh are now less, the intensity of cold will increase in the night

मध्य प्रदेश में दो दिन तक सक्रिय रहा कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में तब्दील हो गया है। वर्तमान में यह सिस्टम उत्तर प्रदेश के मध्य में बना हुआ है। इस वजह से अब प्रदेश में बारिश होने की संभावना काफी कम हो गईं हैं। उधर हवा का रुख उत्तरी होने से अब रात के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि आसमान साफ होने से धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी होने लगेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सिर्फ होशंगाबाद में एक मिलीमीटर बारिश हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्रीसेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्रीसे. कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वेदर सिस्टम के उप्र चले जाने से बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगी है। वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी हो गया है। उधर आसमान धीरे-धीरे साफ होने से धूप निकलने लगी है।इस वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। उधर वातावरण में नमी कम होने के बाद रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों में भारी बारिश हो रही है। पिछले दिनों वहां बर्फबारी भी हुई है। हवाओं का रुख उत्तरी होने से दो दिन बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्रीसे. से नीचे पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button