छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सुपेला चौक पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम का कांग्रेसियों ने किया जर्बदस्त स्वागत

भिलाई। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम इन दिनों पूरे प्रदेश  का दौरा कर रहे है। इसी तारतम्य में प्रदेश अध्यक्ष श्री मरकाम दुर्ग जिले में कांग्रेस को और मजबूत करने कांग्रेसियों की बैठक लेने दुर्ग कांग्रेस भवन पहुंचे। श्री मरकाम के दुर्ग जाते समय सुपेला चौक पर ब्लॉक कांगे्रस कमेटी सुपेला कोसानाल के तत्वावधान में एवं ब्लॉक अध्यक्ष केशव चौबे के नेतृत्व में यहां के कांग्र्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस के लोगों द्वारा ढोल नगाडा के साथ पटाखे फोडक़र फूल मालाओं से उनका जर्बदस्त स्वागत किया गया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी तरह का कोई गुटबाजी नही है, गुटबाजी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही उनपर किया जायेगा। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में 68 सीट जीते है, आने वाले नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव एवं बस्तर के दो चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दमपर हम यह चुनाव जीतेंगे, अभी मैं पूरे 27 जिलों का दौरा कर रहा हूं और कांग्रेस के कार्यकर्ताआं से मिलकर अभी सभी जगह की स्थिति देख और समझा रहा हूं। जो कांग्रेस के पुराने ओैर मेहनत कश लोग और जो कांग्रेस के सच्चे सिपाही है, उनको अभ गठित होने वाली प्रदेश कांग्रेस कमेटी  में उचित स्थान दिया जायेगा। मेरा पूरे प्रदेश में दौरा पूरा कर लेने के बाद ही नये प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन किया जायेगा।

श्री मरकाम का स्वागत करने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू, धमेन्द्र यादव, ईरफान खान एवं प्रदेश कांग्रेस के अन्य कई पदाधिकारी भी उनके साथ थे। सुपेला कोसानगर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी मोहनलाल गुप्ता, बृजमोहन सिंह, जितेन्द्र साहू, एमआईसी मेंबर एवं सेक्टर दस की पार्षद सुभद्रा सिंह, विक्की शर्मा, अरूण सिसोदिया,  प्रवीण तांडी, राजेश शर्मा, शमशेर सिद्दिकी,  युकां नेता अमित जैन, एमएल गौर, ललित पाल, शमशेर बहादुर कांचा, विष्णु गावले, निरंजन बिसाई, सुभदा सिंह, रमाकांत देशलहरे, नितिश कश्यप, अशोक गुप्ता, संजीत, सौकत अली, जानकीदेवी, ईश्वरी बरानी सहित कांग्रेस विंग कीमहिला कमांडो बडी संख्या मे शामिल थे।

Related Articles

Back to top button