Uncategorized

*देवकर में नवरात्रि पर जगराता कार्यक्रम का भव्य आयोजन, लोकप्रिय पंखीड़ा फेम भक्तिगायक ने दी शानदार प्रस्तुति*

*देवकर:-* शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नगर पँचायत देवकर में कृषि,पशुपालन, मत्स्य पालन एवं संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे की अनुशंषा पर दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में नगरवासियों के लिए जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे लोकप्रिय पंखीड़ा फेम सिंगर एन्ड ग्रुप की शानदार प्रस्तुति से सुप्रसिद्ध भक्ति गायक पण्डित राजेश मिश्रा के द्वारा भव्य आयोजन हुआ। जिसमे नगर क्षेत्र से हज़ारो की तादाद में लोग शामिल होकर कार्यक्रम का आनन्द लिया। गौरतलब हो कि दशहरा उत्सव समिति द्वारा हर साल नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में कल बुधवार रात्रि 08 बजे से 12 बजे तक नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में सम्पन्न हुआ। जिसमें नगरवासियों का भरपूर सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button