Uncategorized

*नवरात्रि के दुर्गा अष्टमी पर भक्तो ने घर मे नव कन्याओ को देवी स्वरूप मान कर पूजन कर भोजन कराया*

बेमेतरा:- जिला अंचलो में नवरात्रि के पूरे नवदिन के लिए माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापना हुए है। वही भक्त पूरे विधि विधान से नौ दिन तक पूजा अर्चना कर लगातर नौ दिनों तक कई भक्त जन उपास रखे हुए है। आपको बता दें कि नवरात्रि के पहला दिन शैलपुत्री माता, दूसरा दिन ब्रम्हचारणीय माता, तीसरा दिन चंद्रघंटा माता, चौथा दिन कुष्माण्ड माता, पांचवा दिन स्कंदमाता, छठवा दिन कात्यायनी माता, सातवा दिन कालरात्रि माता, आठवा दिन महागौरी माता, नौवा दिन सिद्धिदात्री माता का पूरे नौ दुर्गा देवी का विधि विधान से पूजा किया। इस पश्चात नवरात्रि के दुर्गाष्टमी और नवमी के दिन नौ कन्याओं को नौ देवियों का रूप मानकर उनका पूजन किया गया। इसके साथ ही नौ कन्याओ का पैर हाथ धोकर श्रृंगार करके आदर सत्कार के साथ भोजन कराया गया साथ ही कुछ दान दक्षिणा किया। सभी कन्याओ के चरण छूकर सुख समृद्धि का वरदान लेते हुए आशीर्वाद लिया गया। वही भोग लगाएं गए प्रसाद को लोगो मे वितरण भी किया।

Related Articles

Back to top button