छत्तीसगढ़

फिर बदल सकता है जिले का मौसम, वर्षा की भी संभावना

फिर बदल सकता है जिले का मौसम, वर्षा की भी संभावना
नारायणपुर 11 अक्टूबर 2021 – उत्तरी अंडमान सागर और आस-पड़ोस के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और समुद्र तल से 3-1 किमी की उंचाई तक फैला हुआ है। नवीनतम विश्लेषण के अनुसार इस चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 13 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर से सटे बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 15 अक्टूबर के आसपास सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है. इसके प्रभाव से जिले के अधिकतर स्थानों में हलकी से मध्यम वर्षा के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। जिला कृषि मौसम इकाई, कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जिले के किसानों को सलाह दी गई है कि अगर किसान भाइयों के खेत मे कम अवधि वाली धान-मक्का पककर तैयार तो उसे 14 अक्टूबर तक कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रख लें। 14 अक्टूबर के बाद मौसम सामान्य होने से पहले धान-मक्के की कटाई बिल्कुल भी न करें। सब्जी उत्पादक किसान भाई पक कर तैयार सब्जियों को बाज़ार तक पहुंचायें। अगर कीड़े-बीमारी का प्रकोप है तो कोशिश करें कि तुड़ाई के तुरंत बाद अथवा 14 अक्टूबर से पहले दवाओं का छिड़काव करें। इसके बाद मौसम सामान्य होने तक खड़ी फसलों में खाद-दवाओं का उपयोग स्थगित रखें।
मानसून की विदाई जारी  
कृषि मौसम वैज्ञानिक श्री उत्तम दीवान ने बताया कि 11 अक्टूबर को मानसून नारायणपुर से सटे कांकेर जिले से विदा हो गया और एक दो दिन में इसके नारायणपुर जिले से विदाई की प्रबल संभावनाएं

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button