Uncategorized
*बेमेतरा मे स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का आगमन आज*

बेमेतरा:- वर्ष 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध मे भारतीय सेना के वीर एवं जाबाज योद्धाओं जिन्होने युद्ध मे अपने प्राण न्यौछावर किये एवं जो इस युद्ध के साक्षी रहे हैं को समर्पित करते हुए स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। उक्त अवसर पर स्वर्णिम विजय वर्ष के मशाल यात्रा का 12 अक्टूबर को बेमेतरा में विजय मशाल रैली का आगमन होगा। यह कार्यक्रम बेमेतरा के टाउन हॉल मे आयोजित होगा। पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इस संबंध मे पुलिस मुख्यालय (पी.एच.क्यू.) नवा रायपुर द्वारा दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।