छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

उर्वरक वितरण में डीबीटी प्रणाली हेतु कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


दुर्ग 07 अक्टूबर 2021/आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, देश में मनाया जा रहे, अमृत महोत्सव अंतर्गत उर्वरक वितरण में प्रत्यक्ष लाभ अंतर्गत (डीबीटी) के 5 वर्ष पूर्ण होने पर कृषकों के लिए उर्वरक जागरूकता कार्यक्रम गत दिवस को कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा दुर्ग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा/पाहंदा जिला विपणन अधिकारी, जिला सहकारी केन्दीय बैंक एवं इण्डियन पोटाश लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आरके तिवारी निदेशक विस्तार (दाऊ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा दुर्ग), विशिष्ट अतिथि आरके राठौर संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग संभाग, अभिनव अग्रवाल स्टेट मैनेजर इंडियन पोटाश लिमिटेड, एसएस राजपूत उप संचालक कृषि, डॉ. विकास खुणे कार्यक्रम संचालक कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा सम्मिलित रहे। इसके अलावा विशेष सहयोग हेतु डॉ. एसके थापक वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा, एसके कोर्राम सहायक संचालक कृषि, मती सुचित्रा दरबारी सहायक संचालक कृषि, मती पुष्पा राजेंद्रन सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी, डीके द्विवेदी सहायक सांख्यिकी अधिकारी, ओ पी गिरी एरिया मैनेजर आईपीएल, अनिल कुमार चंद्राकर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button